Headline
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग
विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना

Uttarakhand Election Result 2024:उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कमल खिला,CM धामी ने कही ये बात

Uttarakhand Election Result 2024:उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कमल खिला,CM धामी ने कही ये बात

देहरादून।उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कमल खिलता देख सूबे के मुखिया फूले नहीं समाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी। वहीं उन्‍होंने पार्टी पर विश्‍वास बनाए रखने के लिए उत्‍तराखंड की जनता का आभार जताया।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तराखण्ड की सभी पांच सीटों पर कमल खिल रहा है और जिस प्रकार मोदी सरकार में सभी वर्गों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं उसी का परिणाम है कि एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बहुत ऐतिहासिक दिन है। देश की जनता ने एनडीए को पुन: बहुमत देकर एक बार फिर सरकार बनाने का मौका दिया है। कहा कि संगठन ने चुनाव अभियान को लगातार गति देने का काम किया और हरेक कार्यकर्ता की चिंता की। उनकी मेहनत का ही परिणाम आज हमें मिला है।

मुझे भी संगठन ने जब जो जिम्मेदारी दी मैंने उसे पूरा करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार जताया। कहा की पार्टी हमारी मां है और मां के इस आंगन में आपका धन्यवाद करता हूं। पिछले दस साल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन, गरीब कल्याण, किसानों के कल्याण की योजनाएं चलाई गई। यह प्रयास किया गया कि विकास समाज के अंतिम छोर तक पहुंचे।

विदेशों में भारत का डंका बजा। दस साल में को काम हुआ यही कारण है कि तमाम ताकतों के एकजुट होने के बावजूद जनता ने प्रधानमंत्री को तीसरी बार सरकार बनाने का मौका दिया। विपक्षी दलों से सवाल जरूर करें कि ईवीएम ठीक है क्या। उत्तराखंड प्रधानमंत्री के हृदय में बसता है। पिछले दस साल में केंद्र ने राज्य को दो लाख करोड़ की योजनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top