Headline
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में

उत्तराखंड वन विभाग को जंगलों की सुरक्षा के लिए मिले 100 नए वनकर्मी

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग को शुक्रवार को 100 नए वनकर्मी मिल गए, जो कि जंगलों की सुरक्षा में जुटेंगे। इसमें 77 सिपाही और 23 दारोगा शामिल है। रामपुर रोड स्थित वानिकी प्रशिक्षण अकादमी में छह महीने की ट्रेनिंग के बाद दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया गया। वहीं, चंडीगढ़ के तीन वन दारोगा का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है।

हल्द्वानी के एफटीआई में रेंजर से लेकर फारेस्ट गार्ड का प्रशिक्षण होता है। रेंजर बाहरी राज्यों के होते हैं। जबकि फारेस्टर और फारेस्ट गार्ड अधिकांश उत्तरांखड वन विभाग के होते हैं। ट्रेनिंग के दौरान इन्हें जंगल की हर चीज के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा दुर्गम जंगलों में भी प्रशिक्षण दिलवाया जाता है। ताकि ड्यूटी के दौरान किसी तरह की दिक्कत न आए। तस्करों की पहचान, जंगल में पदचिह्न के आधार पर वन्यजीवों के वासस्थल को चिह्नित करना और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर नियंत्रण और जागरूकता के तरीकों से भी अवगत कराया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top