Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

हरदा यखी गैरसैंण मा च ग्रीष्मकालीन राजधानी!

हरदा यखी गैरसैंण मा च ग्रीष्मकालीन राजधानी!

हरदा के अंदाज में ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र से जवाब देने की उम्मीद

स्वतन्त्रता दिवस पर भराड़ीसैण के विधानभवन में मुख्यमंत्री व विधानसभाध्यक्ष फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

अविकल थपलियाल

देहरादून।
हे, त्रिवेंद्र कख च तुम्हरी ग्रीष्मकालीन राजधानी? पूर्व मुख्यमन्त्री हरीश रावत की गैरसैंण से पूछे गए इस सवाल का जवाब सम्भवतः 15 अगस्त को दिया जाएगा।

इस दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र व विधानसभाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ग्रीष्मकालीन राजधानी जाएंगे और वहां तिरंगा लहराएंगे। और कुछ ठोस तथ्यों के साथ हरदा टीम को यह बताने की कोशिश भी करेंगे कि यखी गैरसैंण मा च ग्रीष्मकालीन राजधानी। बहरहाल, भराड़ीसैण में बने विधानभवन में होने वाले झंडारोहण को लेकर राज्य में गहरी उत्सुकता बनी हुई है।

हालांकि, मुख्यमंत्री की गैरसैंण जाने की टाइमिंग को लेकर कांग्रेस में सवाल उठने लाजिमी है। दरअसल, भारत छोड़ो आंदोलन की ऐतिहासिक तारीख 9 अगस्त को हरीश रावत गैरसैंण पहुंचे।गैरसैंण में कांग्रेस के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। सीधा आरोप जड़ा कि गैरसैंण में कुछ काम नही हो रहे। इसके बाद 13 अगस्त को यह खबर आयी कि मुख्यमंत्री व विधानसभाध्यक्ष 15 अगस्त को गैरसैंण जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, अनुसूया प्रसाद मैखुरी गढ़वाली में पूछते हुए, त्रिवेंद्र भैजी कख च तुम्हरी ग्रीष्मकालीन सरकार… दिन था 9 अगस्त 2020

उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि भराड़ीसैण से मुख्यमंत्री कुछ खास विकास योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। मार्च में ग्रीष्मकालीन राजधानी के ऐलान और फिर गजट नोटिफिकेशन के बाद कोई विशेष गतिविधि नही हो पायी। एक मुख्य वजह कोरोना त्रासदी को भी बताया जा रहा है।

गैरसैण विकास परिषद भराड़ीसैण के आसपास के संभावित विकास को लेकर 2018 में बड़ी बैठक भी कर चुकी है। इस परिषद ने कुछ निर्माण कार्यों में गलतियां भी पकड़ी थी। लेकिन summer capital पर मुहर लगने के बाद गैरसैंण इलाके में विशिष्ट श्रेणी के आधारभूत ढांचे की जरूरत है।

इसके अलावा देहरादून अस्थायी राजधानी इन रायपुर के निकट प्रस्तावित विधानसभा को लेकर भी जनता पसोपेश में है। यह सवाल भी है कि  जब गैरसैण की दिशा में कदम बढ़ ही गए तो देहरादून में करोड़ों की लागत से बनने वाले नए विधानभवन पर करोड़ों का खर्चा कितना न्यायसंगत होगा।

उधर, पूर्व मुख्यमन्त्री हरीश रावत लगातार यह कहकर भाजपा पर दबाव बनाने की कोशिश में है कि 2022 में सत्ता में आने के बाद गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करेंगे। अब 15 अगस्त को गैरसैंण के विधानभवनइन झंडा फहराने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत हरीश रावत के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए यह तो कहेंगे ही कि हरदा यखी च ग्रीष्मकालीन राजधानी….

0 thoughts on “हरदा यखी गैरसैंण मा च ग्रीष्मकालीन राजधानी!

  1. कास ये रकम जनता की ना होकर यदि एमएलए की पर्सनल जेबों से ख़र्च होती तब एक ही राजधानी व विधान सभा भवन बनता।

Leave a Reply to Avikal Uttarakhand Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top