Headline
एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद
एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद
राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं
राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं
रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख
रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख
कंघी करते ही गुच्छों में निकल रहे बाल? जानें हेयर फॉल के पीछे छिपे बड़े कारण
कंघी करते ही गुच्छों में निकल रहे बाल? जानें हेयर फॉल के पीछे छिपे बड़े कारण
कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक
कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक
अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों की मौत
अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों की मौत
सोने-चांदी के भाव में फिर उछाल, MCX पर सोना ₹1.59 लाख के पार
सोने-चांदी के भाव में फिर उछाल, MCX पर सोना ₹1.59 लाख के पार
प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस
प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस
नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील
नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक की सूचना मुझे नहीं दी – हरक सिंह

दिल्ली से लौट रहे हरक बोले, कोर ग्रुप की बैठक की सूचना होती तो वे जाते

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में दावेदारों के पैनल पर चर्चा

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। विधानसभा टिकटों के पैनल के लिए देहरादून में बुलाई गई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक का न्योता कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को नहीं मिला। कोर ग्रुप की बैठक में हरक सिंह की गैरमौजूदगी को लेकर उठे सवालों पर मंत्री हरक सिंह ने कहा कि उन्हें बैठक को जानकारी नहीं दी गयी। दोपहर में दिल्ली से लौट रहे हरक सिंह ने कहा कि शुक्रवार को वे कोटद्वार में थे और फिर दिल्ली चले गए।

अविकल उत्त्तराखण्ड से बातचीत में हरक सिंह ने कहा कि उन्हें कोर ग्रुप की बैठक का न तो लिखित में ही कोई आमंत्रण मिला और न ही किसी नेता ने फोन किया।

देहरादून भाजपा मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि महामंत्री कुलदीप कुमार ने उनके ओएसडी नरेन सेमवाल को न्योता भेजा है। लेकिन सेमवाल का कहना है कि उन्हें कोर ग्रुप की बैठक का कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ।

इधर, शनिवार को देहरादून भाजपा मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं ने उम्मीदवारों के पैनल पर मंथन किया। शाम तक राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के भी देहरादून आने की खबर भी तैरती रही।

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह व उनकी बहु अनुकृति गुसाईं किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अभी यह साफ नहीं हुआ है। उधर, सूत्रों का कहना है कि भाजपा मंत्री हरक सिंह की दिल्ली में कुछ नेताओं से राजनीतिक चर्चा हुई। कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर हरक सिंह चुप्पी साध गए।

मंत्री हरक सिंह के मूव का अभी तक अंदाजा नहीं लग पा रहा है। कांग्रेस का एक गुट हरक सिंह की वापसी की वकालत कर रहा है। पुष्ट सूत्रों का कहना है कि हालिया दिल्ली प्रवास में कांग्रेस के रणनीतिकारों की भाजपा मंत्री हरक सिंह से लम्बी गुफ्तगू हुई।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-politics-assembly-election-ten-contestent-against-ex-mla-wife-candidature/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top