Headline
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई

ब्रेकिंग- पुष्कर सिंह धामी ही बने नये मुख्यमंत्री

भाजपा कार्यालय के बाहर समर्थक लगातार लगाते रहे नारे

सीएम के ऐलान से पहले प्रोटेम स्पीकर ने 69 विधायकों को दिलाई शपथ. तबियत खराब होने की वजह से किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ नहीं ले पाए शपथ

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ही उत्त्तराखण्ड के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधानमंडल दल की आज हुई बैठक में नये सीएम के नाम पर मुहर लगी। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह व मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में सांय 5 बजे भाजपा विधानमंडल दल की बैठक शुरू हुई। बैठक में पूर्व सीएम, सांसद, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे।

घोषणा होते ही प्रदेश भाजपा मुख्यालय में नये सीएम को पार्टी नेताओं ने बधाई देते हुए फूल माला से लाद दिया। पार्टी मुख्यालय में नये सीएम के नाम को लेकर जिंदाबाद के नारे लगने लगे। अबीर गुलाल, आतिशबाजी व पटाखे फोड़ खुशी का इजहार किया गया।हालांकि, सीएम पद के अन्य दावेदार मायूस नजर आए।

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में प्रह्लाद जोशी, सांसद व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, नरेश बंसल, राजलक्ष्मी, तीरथ रावत, अनिल बलूनी,निशंक , विजय बहुगुणा मौजूद रहे।

पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह व मीनाक्षी लेखी ने भाजपा कार्यालय जाने से पहले स्थानीय होटल में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी, निशंक, सतपाल महाराज, अजय भट्ट समेत वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

गौरतलब है कि दस मार्च को 70 सीटों पर हुई मतगणना में भाजपा ने 47 सीट जीतकर दोबारा सत्ता हासिल कर इतिहास रचा। कांग्रेस ने 19,बसपा ने दो व दो निर्दलीय चुनाव जीते।

दस मार्च के बाद से ही नये सीएम को लेकर देहरादून से लेकर दिल्ली तक दौड़ शुरू हो गई थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हार जाने से भाजपा नेतृत्व भी नये नाम पर विचार करने लगा था।

इस मौके पर नये सीएम के नाम की घोषणा से पूर्व विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया गया।

69 विधायकों ने ली आज शपथ, छह ने संस्कृत में ली शपथ

विधानभवन मंडप में शपथ ग्रहण समारोह

इससे पूर्व, सोमवार की सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह ने वरिष्ठ भाजपा विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। बाद में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने विधानसभा में नव निर्वाचित 69 विधायकों को शपथ दिलाई।

उत्तराखंड राज्य की पंचम विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज विधानसभा भवन देहरादून में आहूत हुआ। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 188 के तहत नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


विधानसभा के सदन में 69 विधायकों द्वारा शपथ ली गई|शपथ ग्रहण समारोह सभा मंडप में 11:00 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ स्वास्थ्य खराब होने के कारण शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सदन में मौजूद नहीं हो पाए। सूचना प्राप्त होने पर प्रोटेम स्पीकर ने तिलकराज बेहड़ से दूरभाष पर वार्ता कर स्वास्थ्य का हालचाल जाना क्या एवं कुशल क्षेम पूछी| उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान छह विधायकों द्वारा संस्कृत भाषा में शपथ ली गई| जिनमें ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, चौबटियाखाल से विधायक सतपाल महाराज, कोटद्वार विधायक रितु खंडूरी भूषण, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल एवं थराली विधानसभा क्षेत्र से विधायक भोपाल राम टम्टा ने संस्कृत में शपथ ली।


इस दौरान प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सभी निर्वाचित विधायकों द्वारा सदन में सद्भावना के साथ शपथ ली गई है| प्रोटेम स्पीकर ने सभी विधायकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए समाज एवं प्रदेश हित में कार्य करने की बात कही।

राज्यपाल ने दिलाई प्रोटैम स्पीकर की शपथ


इस अवसर पर राजभवन में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू, प्रमुख सचिव आनंद वर्धन, राज्यपाल के सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह व मीनाक्षी लेखी का स्वागत

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-assembly-main-feature-newly-elected-mla-oath-ceremony/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top