Headline
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

​​कोरोना के बढ़ते ग्राफ से भाजपा ने खींचे कदम
सभी कार्यक्रम स्थगित, वर्चुअल पर जोर

​​कोरोना के बढ़ते ग्राफ से भाजपा ने खींचे कदमसभी कार्यक्रम स्थगित, वर्चुअल पर जोर

विधानसभावार प्रवास कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, प्रकाश रावत व प्रदीप बिष्ट हुए संक्रमित

अविकल उत्तराखण्ड ब्यूरो
देहरादून।
देर आए दुरुस्त आए…पूरे जुलाई भर विधानसभा वार प्रवास में जुटे रहे भाजपा संगठन को अब कोरोना संकट की खतरनाक तस्वीर डराने लगी है।

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने रक्षा बंधन के बाद होने वाले जनसंपर्क अभियान स्थगित कर दिए हैं।
भगत का कहना है कि अब कोई भी बड़ा कार्यक्रम वर्चुअल व वेबिनार की शक्ल में होगा। गौरतलब है कि भाजपा ने 10 जुलाई से विधानसभा वार प्रवास शुरू किया था। पूरे 70 विधानसभाओं में लगभग 80 प्रतिशत में कार्यक्रम हो चुके थे।
इस बीच नैनीताल जिले के भाजपा नेता प्रकाश रावत व प्रदीप बिष्ट कोरोना संक्रमित हो गए। इसी दौरान कोरोना संकट में भाजपा के पूर्व विधायक व महामंत्री कुलदीप कुमार कुमायूं के दौरे पर थे।

नेताओं के कोरोना संक्रमित होने से घबराई भाजपा ने 19 जुलाई के करीब शेष विधानसभावार होने वाले कार्यक्रम स्थगित कर दिए।
उधर, भाजपा नेता कुलदीप कुमार विकासनगर लौटे। टेस्ट हुआ तो वे भी कोरोना पॉजिटिव निकले। यही नहीं उनके पुत्र व पीआरओ भी पॉजिटिव पाए गए। इन भाजपा नेताओं के सम्पर्क में और भी बहुत लोग आए होंगे।

पार्टी के अंदर यह चर्चा भी जोरों पर है कि इस कोरोना संकट में विधानसभावार कार्यक्रम रखने की जरूरत क्या थी।

इधर, बुधवार को जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कोरोना के खिलाफ संघर्ष में संगठन पूरी तरह सरकार के साथ हैं।
ये अलग बात है कि भाजपा संगठन ने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। हालांकि, सरकार के स्तर पर चारधाम यात्रा सभी देशवासियों के लिए खोल दी गयी है। कोरोना के चढ़ते ग्राफ व पार्टी नेताओं के संक्रमित होने के बाद ही संगठन को अपने पैर वापस खींचने पड़े। लेकिन अभी चारधाम के मोर्चे पर सरकार की कोरोना से बचाव की परीक्षा होनी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top