Headline
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत

अधीर रंजन की टिप्पणी आदिवासी समाज का अपमान-सीएम धामी

भाजपा ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका

अविकल उत्तराखंड

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की अभद्र टिप्पणी को देश के संविधान, जनजाति समाज, आदिवासी समाज और मातृशक्ति का अपमान बताया है। उन्होंने इसे राष्ट्रपति तथा देश का अपमान बताते हुए कहा कि यह कृत्य घोर निंदनीय है इसकी जितनी निंदा की जाय कम है।

राष्ट्रपति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर: भाजपा

देहरादून। भाजपा ने संसद मे कांग्रेस नेता अधीर रंजन के द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गयी टिप्पणी को अमर्यादित और कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा करार दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस ने मर्यादा की सभी हदें पार कर दी है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के खिलाफ बयानबाजी कर अपना चेहरा फिर उजागर कर दिया है और इससे यह फिर साबित हो गया है कि वह महिला विरोधी, आदिवासी विरोधी है ।

भाजपा ने अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका


देहरादून ।
भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को स्थानीय एश्ले हॉल चौक पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी भाजपाइयों ने सोनिया गांधी माफी मांगो कांग्रेस पार्टी माफी मांगो के नारों के साथ महानगर कार्यालय से एश्ले हॉल चौक राजपुर रोड तक पैदल मार्च किया।
प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री रतन चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जावेद, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश कंबोज नीटू, युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष श्याम पंत, सोशल मीडिया सह प्रभारी सौरभ कपूर भाजपा नेता , सुभाष बालियान,रमेश गौड़ सहित दर्जनों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-shasan-revenue-department-review-meetingcm-insisted-on-multipurpose-camp-in-remote-areas/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top