Headline
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

धामी कैबिनेट में सीमांत जिलों की उपेक्षा-कांग्रेस

शपथ ग्रहण के बाद सीएम ने गंगा पूजन किया

क्षेत्रीय असन्तुलन का नमूना है धामी मंत्रीमंडल : राजीव महर्षि

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। कांग्रेस ने धामी कैबिनेट को असंतुलित करार दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कैबिनेट में सीमांत जिलों की उपेक्षा की गई है। उधर, शपथ ग्रहण के बाद सीएम ने हरिद्वार में गंगा पूजन किय्या और मां का आशीर्वादबलिया।

इद्दर, कैबिनेट की शपथ के बाद
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण पर बधाई देते हुए मंत्रिमंडल के गठन में क्षेत्रीय असन्तुलन को लेकर आलोचना की है।

महर्षि ने कहा कि सीमांत उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्र्प्रयाग, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार जिले से कोई चेहरा मंत्रिमंडल में नहीं है। एकाध नए चेहरे अगर दिख रहे हैं तो वे भाजपा की छवि को चमकदार नहीं बनाते हैं। बाकी पुराने ऐसे नहीं हैं जिनसे विकास और विजन की कोई अपेक्षा की जाए।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में पिछली सरकार ने क्रन्तिकारी सुधार की बात की थी, लेकिन एक भी वादा धरातल पर नहीं उतरा। पर्यटन के क्षेत्र में जो सपने दिखाए गए थे, उनमें से होम स्टे को छोड़ दे तो कुछ भी जमीन पर नहीं है और होम स्टे में भी प्रदेश के युवाओं ने अपने कौशल और हुनर का जलवा दिखाया है, सरकार का योगदान बहुत कम है, जबकि भाजपा पाँच साल से डबल इंजन का ढोल पीटते नहीं थक रही है।

श्री महर्षि ने कहा कि पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने में भाजपा विफल रही है जबकि सीमांत क्षेत्रों के नागरिक सेकेण्ड डिफेन्स लाइन कहलाते हैं किंतु डबल इंजन वाले इस जरूरत को नहीं समझते हैं।

मां का आशीर्वाद

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राजतिलक से पहले रसोई गैस और पेट्रोल के दाम बढ़ा कर भाजपा अपनी नीति और नीयत का परिचय दे चुकी है। धामी जी प्रदेश की जनता को इस मामले में कितनी राहत दिला पाते हैं, यह उम्मीद उनसे प्रदेश का हर नागरिक करता है और खुद भाजपा के लोग भी इस बात को मानते हैं।
उन्होंने कहा कि वे नई सरकार को पार्टी की ओर से शुभकामना देते हैं लेकिन साथ ही प्रदेश की जनता के लिए राहत की उम्मीद भी करते हैं।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-politics-dhami-cabinet-two-ex-cm-played-very-well/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-education-teachers-transfer-during-election-code-of-conduct-new-order/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top