Headline
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

ब्रेकिंग- मंत्री यशपाल आर्य की विधायक पुत्र संजीव के साथ कांग्रेस में वापसी

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल

परिवहन मंत्री यशपाल व विधायक संजीव आर्य ने अपना इस्तीफा भेजा

अविकल उत्त्तराखण्ड

नई दिल्ली/देहरादून। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की घर वापसी हो गयी। सोमवार को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य ने फिर से कांग्रेस की सदस्यता ले ली। 2016 में कांग्रेस से बगावत कर यशपाल आर्य भाजपा में शामिल हो गए थे। दिल्ली पार्टी मुख्यालय में महासचिव वेणुगोपाल व रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रभारी देवेंद्र यादव, गणेश गोदियाल ,प्रीतम सिंह,दीपिका सिंह भी मौजूद थे।

कांग्रेस मुख्यालय में केंद्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश अध्य्क्ष गणेश गोदियाल, हरीश रावत,प्रीतम सिंह की मौजूदगी में भाजपा के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य व संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हुए। यशपाल आर्य की घर वापसी के बाद कुछ अन्य पुराने कांग्रेसी नेता भी भाजपा छोड़ने का मन बना चुके है। आने वाले कुछ दिनों में कांग्रेस का कुनबा बढ़ने की पूरी संभावना है।

गौरतलब है कि 25 सितम्बर को सीएम पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के घर अचानक पहुंच गए थे। इससे यह संदेश चला गया कि मंत्री आर्य नाराज हैं। हालांकि,आर्य ने स्वंय नाराजगी का खंडन किया था।

हाल ही में भाजपा ने कांग्रेस विधायक राजकुमार,निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार व रामसिंह कैड्डा भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इधर, पूर्व सीएम हरीश रावत पंजाब की तर्ज पर उत्त्तराखण्ड में भी दलित को सीएम बनाने की वकालत कर रहे हैं।

Pls clik, राजनीतिक खबरें

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-politics-bhajpa-bjp-mla-will-join-congress-today/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-politics-bhajpa-congress-cm-dhami-reached-at-minister-aary-house-today/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top