Headline
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई

यशपाल के हल्द्वानी शो ने उड़ाई भाजपा की नींद, जनसैलाब देख कांग्रेस खुश

कांग्रेस में घर वापसी के बाद हुए सफल राजनीतिक शो से दिया भाजपा को जवाब

देहरादून में भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी व कोटद्वार में आप के कोठियाल ने निकाली तिरंगा यात्रा

अविकल उत्त्तराखण्ड

हल्द्वानी/कोटद्वार/देहरादून। उत्त्तराखण्ड में चुनावी रैलियों और बैठकों का सिलसिला तेज हो गया । गुरुवार को भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के खेमे में राजनीतिक हलचल तेज रही। लेकिन भाजपा छोड़ कांग्रेस में घर वापसी करने वाले यशपाल आर्य का हल्द्वानी शो नयी राजनीतिक हलचल मचा गया।

देखें वीडियो

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आहूत विजय शंखनाद रैली में यशपाल आर्य के शो में तमाम दिग्गजों ने शिरकत की। परिवर्तन रैली के बाद हुए कांग्रेस के इस बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को देख नेताओं के भी चेहरे खिले।

भारी आत्मविश्वास में नजर आ रहे यशपाल आर्य ने भाजपा की कार्यप्रणाली पर जबरदस्त हमला बोल कांग्रेस को जिताने की अपील की। घर वापसी के बाद अक्टूबर मध्य में आर्य को हल्द्वानी में एक रैली करनी थी। लेकिन बेमौसमी प्राकृतिक आपदा के बाद रैली स्थगित करनी पड़ी।

लिहाजा, गुरुवार को हुई विजय शंखनाद रैली में कांग्रेस में दिखे उत्साह से विपक्षी भाजपा खेमे में विशेष बेचैनी देखी गयी। पहाड़ी ढोल दमौ की थाप पर नृत्य कर रहे कलाकारों ने रामलीला मैदान में अजब माहौल जगा दिया।

भाजपा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व सीएम हरीश रावत, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, रणजीत रावत समेत कई दिग्गज हल्द्वानी में उमड़े जनसैलाब से गदगद नजर आए। आज की विजय शंखनाद रैली ने कुमाऊँ के तराई से लेकर पहाड़ी इलाकों में कांग्रेस को अतिरिक्त आक्सीजन दे दी।

इसके अलावा देहरादून में भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पूर्व विधायकों व दायित्वधारियों की बैठक में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।

दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार ने कोटद्वार विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली।

कोटद्वार में आप की तिरंगा यात्रा

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-folk-culture-cm-dhami-declared-public-holiday-on-lok-parv-igaas-bagwal/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top