Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

राजनीति- हरक को कांग्रेस ने गले लगा ही लिया

18 मार्च 2016 को विधानसभा में की थी कांग्रेस सरकार से बगावत और 21 जनवरी 2022 की शाम हुए शामिल

रकाबगंज के वॉर रूम में हुए शामिल

लैंसडौन विधानसभा से बहु अनुकृति गुसाईं को कांग्रेस का टिकट मिलने की संभावना

अविकल उत्त्तराखण्ड

नई दिल्ली। छह साल पहले कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में गए हरक सिंह को अंततः कांग्रेस ने फिर अपना लिया। पूर्व मंत्री हरक सिंह शुक्रवार की शाम दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के सामने पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस में शामिल होने से पूर्व 3.15 पर हरक सिंह व अनुकृति रकाबगंज स्थित वॉर रूम में गए। यहीं, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव , हरीश रावत,गोदियाल,प्रीतम सिंह ने हरक सिंह का स्वागत किया।

पूर्व सीएम हरीश रावत की ना और फिर माफी आदि आदि के बाद भी बागी हरक को वापस कांग्रेस में लेकर दस जनपथ ने भाजपा को उसी की भाषा में जवाब देने की कोशिश की है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने हरक की वापसी के लिए अंतिम समय तक जोर लगाया।

छह दिन की कशमकश के बाद मिला मीठा फल

सोनिया व राहुल गांधी की हरी झंडी के बाद हरक सिंह को पार्टी में शामिल करने का अंतिम फैसला किया गया। हरक की वापसी में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव लंबे समय से जुटे हुए थे। लेकिन पूर्व सीएम व चुनाव प्रचार अभियान समिति के आल इन आल हरीश रावत ने 2016 के धोखे को उठाते हुए हरक की वापसी को एक सीमा तक रोके रखा।

देवेंद्र यादव , हरीश रावत,गोदियाल,प्रीतम सिंह ने हरक सिंह का स्वागत किया

गौरतलब है कि कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बीच भाजपा नेतृत्व ने 16 जनवरी के दिन हरक सिंह को पार्टी की सदस्यता व मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। उस दिन से हरक दिल्ली में डेरा डालकर सोनिया-राहुल की हरी झंडी के इंतजार में थे।

कांग्रेस वॉर रूम के बाहर हरक सिंह व अनुकृति

इससे पूर्व,मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र संजीव आर्य भी कांग्रेस में वापसी कर चुके हैं। हरक सिंह रावत ने 18 मार्च 2016 को नौ कांग्रेसी विधायकों के साथ विधानसभा में हरीध रावत सरकार गिरा बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया था।

हरक की वापसी का विरोध वाजिब लेकिन चुनावी गणित में हाईकमान ने पुरानी बातों पर डाला पानी

हरक सिंह तिवारी, विजय बहुगुणा व हरीश रावत सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा 2007 में भाजपा सरकार के समय नेता विपक्ष की भूमिका भी निभा चुके हैं।

हरक सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त करने सम्बन्धी पत्र

Pls clik- अन्य खास खबर

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhandassembly-election-politics-bjp-ticket-distribution-same-crime-but-justice-different/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-politics-ex-bjp-cm-trivender-not-interested-to-fight-assembly-election/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-politics-harak-episode-harish-rawat-and-godiyal-on-different-path/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhandassembly-election-politics-harish-stick-around-harak-singh-re-entry-in-congress/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-health-dr-saroj-naithani-appointed-as-new-health-director/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top