Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

फैसले- राजनीति की बिसात पर कांग्रेस को लगे दो बड़े झटके

हाईकोर्ट ने कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी की सीबीआई जांच की मांग पर ही सवाल उठा दिए। हरिद्वार के पूर्व सांसद हरपाल साथी ने कांग्रेस को झटक भाजपा में की घर वापस

अविकल उत्तराखंड

देहरादून/नैनीताल। राजनीति के मैदान में कांग्रेस को दो मोर्चों पर शिकस्त झेलनी पड़ी। सोमवार को नैनीताल हाईकोर्ट ने ukssssc paper लीक मामले में कांग्रेस विधानमंडल दल के उपनेता भुवन कापड़ी की दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई जांच को हरी झंडी नहीं दी। बल्कि विद्वान न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा ने ही याचिकाकर्ता से पूछ लिया कि आप सीबीआई जांच क्यों चाहते हैं। अब इस मुद्दे पर 12 सितम्बर को सुनवाई होगी।

दूसरी ओर, पंचायत चुनाव से ठीक पहले हरिद्वार के पूर्व सांसद हरपाल साथी ने सैकड़ों लोगों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में घर वापसी की। राजनीति की बिसात पर ये दोनों मामले कांग्रेस को बड़ा झटका दे गई। कांग्रेस के पूर्व सांसद का भाजपा में शामिल होना पूर्व सीएम हरीश रावत के लिए भी एक चैलेंज छोड़ गया।

राजनीति के लिहाज से यह दोनों मामले सोमवार को हुए। दरअसल, खटीमा में सीएम धामी को हर चुके भुवन कापड़ी कांग्रेस विधानमंडल दल के उपनेता भी हैं। और भर्ती घोटाले में नैनीताल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा कर भुवन कापड़ी ने यह कहा कि uksssc भर्ती घोटाले में सिर्फ छोटे लोगों की गिरफ्तारी हुई है जबकि इसमें बड़े नेता व अधिकारी भी शामिल हैं। इसलिए जांच STF से हटाकर सीबीआई के सुपुर्द की जाय। लेकिन कोर्ट ने फिलहाल सीबीआई जांच की बात नहीं मानी और कांग्रेस भर्ती घोटाले पर एक मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने से चूक गयी।

हाईकोर्ट ने नहीं मानी कांग्रेस की सीबीआई जांच की मांग

सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में घर वापसी करते हुए पूर्व सांसद हरपाल साथी ने कहा कि भाजपा हमारा परिवार है। मैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल से ही उनके साथ जुड़ा रहा हूं। यह बात अलग है कि कई कारणों से मैं अपने परिवार से अलग हो गया था लेकिन मुझे अपनी गलती का एहसास हैं और गलती को सही करने के लिए मैं पुनः भाजपा में वापसी कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जो हमेशा राष्ट्र को समर्पित रहता है और हर वर्ग, हर पंथ, हर समाज के लिए लगातार कार्य करता है। हरपाल साथी ने कहा कि उनसे जो पहले गलतियां हुई है उन्हें दूर करते हुए अब मैं अपने संगठन के लिए ही समर्पित रहूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा अन्य दल लोगों का उपयोग करते हैं और उन्हें छोड़ देते हैं। केवल भाजपा ही एक संगठन है जो अपने कार्यकर्ताओं एवं जनहितों के लिए सदैव प्रयासरत रहती है ।

पूर्व सांसद हरपाल साथी के पंचायत चुनाव की बेला पर कांग्रेस को झटका देने के पीछे सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम निशंक ब प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की रणनीति को अहम माना जा रहा है। इसके अलावा पूर्व सीएम व हरिद्वार के पूर्व सांसद हरीश रावत के लिए हरपाल साथी का साथ छोड़ना पंचायत चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी गंभीर चैलेंज छोड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top