Headline
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन

भर्ती मामले में सुर्खियों में आये प्रांत प्रचारक युद्धवीर को उत्तराखंड से हटाया

इलाहाबाद में संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा मेंलिए फैसले के बाद प्रांत प्रचारक युद्धवीर व सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र को उत्तराखंड से मुक्त किया

प्रांत प्रचारक युद्धवीर को पूर्वी यूपी भेजा

उत्तराखंड के सह प्रांत प्रचारक रहे देवेंद्र को सह क्षेत्र सेवा प्रमुख ग्राम विकास की जिम्मेदारी दी गयी

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। जैसा कि अंदेशा था ठीक वैसा ही हुआ। संघ व भाजपा के रणनीतिकारों ने उत्तराखंड में राजनीतिक फेरबदल की कवायद शुरू कर दी है।

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने  उत्तराखंड के भर्ती प्रकरण में चर्चित हुए संघ प्रान्त प्रचारक युद्धवीर सिंह से उत्तराखंड की जिम्मेदारी हटा ली गयी है।  तीन दिन से इलाहाबाद में जारी राष्ट्रीय स्वंय संघ की अखिलभारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई।

युद्धवीर यादव को पूर्वी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। युद्धवीर कई साल से उत्तराखंड में संघ की गतिविधियों का संचालन कर रहे थे। और भाजपा व संघ में विशेष हैसियत रखते रहे।

इसके अलावा, इलाहाबाद में हुई संघ की बैठक में सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र को सह क्षेत्र सेवा प्रमुख ग्राम विकास की जिम्मेदारी देते हुए उत्तराखंड से मुक्त कर दिया गया है।

गौरतलब है कि युद्धवीर का नाम उत्तराखंड के भर्ती घोटाले में तेजी से उछला था। एक सूची भी वॉयरल हुई थी जिसमें इनके करीबियों की उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में नौकरी लगने की बात कही गयी थी। संघ के पदाधिकारियों ने तत्काल सीएम को पत्र सौंप मामले की जांच की मांग की थी।

इस प्रकरण से भौंचक राज्य सरकार ने वॉयरल सूची की तुरन्त जॉच कराई थी। और राज्य पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर कह दिया कि सूची फर्जी है।

फ़ाइल फ़ोटो- फर्जी सूची की जॉच की मांग

फिर भी, इस मामले के तूल पकड़ने के बाद संघ व भाजपा नेतृत्व के कान खड़े हुए। और प्रान्त प्रचारक युद्धवीर  यादव से उत्तराखंड की जिम्मेदारी तुरन्त ले ली गयी थी। लेकिन मुहर अब प्रयागराज में संघ की हुई बैठक में मुहर लगाई गई।

दरअसल, विधानसभा भर्ती घोटाले में संघ, संगठन व सरकार से जुड़े मंत्रियों, नेताओं व अन्य प्रमुख लोगों के नाम सामने आने से पार्टी को भारी फजीहत झेलनी पड़ी।

इस मुद्दे पर भाजपा नेतृत्व ने संघ ,संगठन व धामी कैबिनेट में बदलाव पर गहनता से मंथन किया। इस कड़ी में पहले संघ के इन दोनों प्रमुख नेताओं की उत्तराखंड से छुट्टी की। इसके बाद भाजपा के अगले आपरेशन की बेसब्री से जनता इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top