Headline
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक

Assembly election- शिमला में सीएम धामी ने डोर टू डोर कैंपेन किया

शिमला के गुरुद्वारे में माथा टेका… चाय की चुस्कियों के बीच चुनाव पर चर्चा और भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील

अविकल उत्तराखण्ड

शिमला। उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी शिमला पहुंचे। पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसम्पर्क किया…प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारे में माथा टेका…चाय की दुकान पर चर्चा की और

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हिमाचल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान शिमला में आयोजित जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सी.टी.ओ चौक, मॉलरोड, शेरे पंजाब, लोअर बाजार, राम बाजार होते हुए राम मंदिर तक जनसंपर्क एवं डोर टू डोर कैंपेन किया। इस दौरान उन्होंने जनता को सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया एवं शिमला से पार्टी प्रत्याशी संजय सूद के पक्ष में वोट कर हिमांचल में भारी बहुमत वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।

हिमाचल चुनाव में जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ओल्ड बस स्टैंड, शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद की चाय की दुकान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनमानस से चाय पर चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

शिमला स्थित राम मंदिर हॉल में प्रवासी उत्तराखण्डी समाज एवं प्रबुद्धजनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी संजय सूद के समर्थन में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित किया एवं भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार हिमाचल में बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद, भाजपा प्रदेश महामंत्री ( उत्तराखंड) आदित्य कोठारी, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, गोविंद खर्कवाल, उत्तराखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शिमला, हिमाचल प्रदेश में गुरु नानक देव जी की 554 वीं जयंती पर शिमला स्थित गुरुद्वारे में माथा टेक आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर उनके साथ शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद, भाजपा प्रदेश महामंत्री ( उत्तराखंड) आदित्य कोठारी, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top