Headline
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई

उत्तराखण्ड में भाजपा की जीत और हार पीएम मोदी के नाम….

उत्तराखण्ड भाजपा उम्मीदवारों को एक बार फिर मोदी मैजिक की आस

कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपनी दम पर लड़ी चुनावी जंग

दिल थाम कर बैठिए, खुलने वाला है मतदाताओं की बैटिंग का पिटारा

अविकल थपलियाल

देहरादून। बीते दस साल से लोकसभा व 2017 से विधानसभा चुनाव में मोदी नाम के सहारे ही उत्तराखण्ड में भाजपा की जय-विजय होती रही।
2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के मतदाताओं ने उम्मीदवार को न देखते हुए मोदी के चेहरे पर विश्वास जता भाजपा को पांचों लोकसभा सीटें दी।

कमोबेश 2024 में भी भाजपा नेताओं व उम्मीदवारों ने उत्तराखण्ड में मोदी के नाम का बारम्बार जाप कर तीसरी बार पीएम बनाने के लिए वोटों की गुहार लगाई।

पांचों लोकसभा सीट पौड़ी,टिहरी, हरिद्वार,नैनीताल-यूएसनगर और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा उम्मीदवार गौण हो गए और सभी जगह पीएम मोदी को फिर से पीएम बनाने का नारा गूंजने लगा।

इस बार के चुनाव में भाजपा सांसदों के खिलाफ जनता की नाराजगी भी खूब झलकी। कई जगह उम्मीदवारों का विरोध भी हुआ। नतीजतन, चुनाव बहिष्कार भी बड़ा मुद्दा बना।

सत्ता विरोधी रुझान के बावजूद अगर भाजपा 2019 का इतिहास दोहराते हुए पांचों सीट जीतती है तो यह पीएम नरेंद्र मोदी की जीत मानी जायेगी। और अगर कुछ सीटों पर नतीजे उलट आते हैं या
तो यह हार भी मोदी के ही खाते में जोड़ी जाएगी।

जहां, उत्तराखण्ड में भाजपा की जीत मोदी नाम के इर्द गिर्द ही घूम रही है। वहीं, कांग्रेस में स्थिति इसके उलट दिख रही है।

अगर आज मंगलवार की मतगणना के बाद कांग्रेस अगर कुछ सीट भाजपा से झटकती है तो इसका सीधा क्रेडिट उम्मीदवारों के खाते जाएगा। चुनाव के दौरान कांग्रेस के दर्जनों छोटे-बड़े नेता भाजपा में गए। उसके बावजूद कांग्रेस उम्मीदवारों ने हौसला रखते हुए भाजपा का पुरजोर मुकाबला किया। और 2019 के हार के बड़े अंतर को कम करने की कोशिश के साथ जीत के दावे भी किये।

उत्तराखण्ड की पौड़ी, हरिद्वार सीट को लेकर कांग्रेस ने विशेष उम्मीदें बांधी हुई है। पौड़ी में गणेश गोदियाल और हरिद्वार में पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटे वीरेंद्र रावत के लिए की गई बैटिंग के बाद भाजपा खेमे में भी हलचल देखी गयी।

टिहरी में निर्दलीय बॉबी पंवार ने त्रिकोणीय मुकाबले को रोचक बना दिया।  नैनीताल व अल्मोड़ा सीट पर भाजपा के सांसद अजय भट्ट व अजय टम्टा के लिए 2019 जैसी एकतरफा विशाल जीत पर भी संशय बना हुआ है।

2024 लोकसभा चुनाव के भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, माला राजलक्ष्मी, अजय भट्ट, अजय टम्टा व कांग्रेस से गणेश गोदियाल,जोत सिंह गुनसोला, वीरेंद्र रावत, प्रकाश जोशी और प्रदीप टम्टा के अलावा निर्दलीय बॉबी पंवार के भाग्य का फैसला मंगलवार की शाम तक हो जाएगा..मतगणना शुरू होने में चंद मिनट बाकी हैं..सांसे थाम कर बैठिए….

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/bjp-and-congress-have-their-own-claims-on-the-five-lok-sabha-seats-of-uttarakhand/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top