Headline
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

लोग मुझे हटाने दिल्ली गए और पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया-रंजीत

सबकी चाहत हरीश रावत के लगे नारे

मैं डरने वाला नही हूँ

हल्द्वानी की कांग्रेस बैठक में चले खूब तीर

मैंने पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा-रंजीत रावत

सल्ट के उपचुनाव के हार की जिम्मेदारी मेरी नहीं

अविकल उत्त्तराखण्ड

हल्द्वानी. बेशक कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में भीड़ उमड़ रही है लेकिन अंदर बाहर बहुत कुछ उबल भी रहा है। मंगलवार को हल्द्वानी में हुई कांग्रेस की जिलास्तरीय बैठक में हरीश रावत बनाम रंजीत रावत समर्थकों की बीच जमकर नारेबाजी हुई। सबकी चाहत हरीश रावत के नारे भी जमकर लगे। और रंजीत समर्थक भी नारेबाजी पर उतर आए। विधायक हरीश धामी व पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, ललित जोशी समेत कई नेताओं के बीच हंगामा हुआ।

गौरतलब है कि देहरादून में गणेश गोदियाल के स्वागत समारोह में भी पूर्व विधायक रंजीत रावत ने एक शेर के जरिये हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा था कि कंपकपाते हाथों से तलवार नहीं उठा करती। हरीश व रंजीत का 35 साल पुराना साथ 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद टूट गया था।

देखें वीडियो हल्द्वानी में क्या कहा कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत ने

माइक थामे कार्यकारी अध्य्क्ष रंजीत रावत भी जोश में आकर साफ कह गए कि वे किसी से डरते नहीं। यह भी कहा कि सल्ट विधानसभा उपचुनाव में हुई हार के बाद मुझे हटाने के लिए लोग दिल्ली गए । लेकिन दिल्ली ने मुझे कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया। जबकि मैंने कुछ नहीं मांगा।

रंजीत रावत ने कहा कि सल्ट उपचुनाव में जो लोग हजारों से जीतने की बात कर थे उन्हें ही हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हरीश रावत समर्थकों को आगाह करते हुए रंजीत रावत ने कहा कि इतनी ताकत भाजपा से मुकाबला करने में लगानी चाहिए।

जबर्दस्त नारेबाजी के बीच रंजीत रावत यह भी कह गए कि वो किसी से डरते नहीं है। स्वराज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में खूब हंगामा हुआ। एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी खूब हुई, और वीडियो भी वॉयरल हुआ। बहरहाल, कुमाऊं की तराई व हरिद्वार की सफल परिवर्तन रैली के परिणाम पर हरीश-रंजीत-प्रीतम-किशोर-गणेश की मुंहजबानी सारे किये धरे पर पानी फेर देने के लिए काफी है..हाईकमान भी बेबस नजर आ रहा है।

Pls क्लिक-

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-politics-kejriwal-welcomed-other-party-leaders-bt-still-no-responses/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-shasan-engineering-post-increasedexam-farm-date-also-extended/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top