Headline
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

पदयात्रा के जरिये हरक ने केदारनाथ उपचुनाव में किया दावा पेश

रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘कुली’ की अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हुई ‘ओटीटी’ डील,  इतने करोड़ में खरीदे डिजिटल राइट्स

केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा बचाओ पदयात्रा से दावेदारों के बीच छिड़ी जंग

पूर्व विधायक मनोज रावत की है मजबूत दावेदारी

अविकल थपलियाल

श्रीनगर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में नहीं उतरने के बाद हरक सिंह रावत अब पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

पार्टी की केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा बचाओ पदयात्रा में शामिल ही नहीं हुए बल्कि जोर शोर से नारेबाजी में भी जुटे हुए हैं।

यात्रा में अपनी सक्रियता दिखा हरक सिंह रावत केदारनाथ उपचुनाव की दावेदारी भी पेश करते नजर आ रहे हैं। बदरीनाथ व मंगलौर उपचुनाव में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए हरक सिंह रावत इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करते नजर आए थे।

केदारनाथ में कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज रावत की दावेदारी पहले नंबर पर बनती है। मनोज रावत 2017 में इस सीट पर चुनाव जीत चुके हैं। पत्रकार मनोज रावत की पैरवी में हरीश रावत समेत अन्य वरिष्ठ नेता लामबन्द हैं।

बदरीनाथ में कांग्रेस प्रत्याशी की शानदार जीत के बाद पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल की केदारनाथ के प्रत्याशी चयन में अहम भूमिका रहेगी।

इधर, हरक सिंह रावत 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद खाली चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव में कार्बेट-पाखरो टाइगर सफारी समेत अन्य मामलों में ईडी व सीबीआई की परिवार के सदस्यों पर कसे फंदे के बाद हरक सिंह रावत प्रदेश में सक्रिय नहीं रहे। उनकी इस चुप्पी पर पूर्व सीएम हरीश रावत भी तंज कसा चुके हैं।

दोनों के बीच जारी द्वंद्व का असर केदारनाथ प्रत्याशी चयन में भी नजर आएगा। अगर हरक सिंह पार्टी के कुछ अन्य वजनदार नेताओं कल दून से दिल्ली तक साध गए तो टिकट पक्का समझो वर्ना पूर्व विधायक मनोज का चुनाव लड़ना तय है।

इधर, फूल स्विंग में चल रही केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा बचाओ पदयात्रा में जोशोखरोश से शामिल होकर हरक सिंह ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। पदयात्रा के सूत्रधार प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा व पूर्व विधायक रंजीत रावत का समर्थन भी पार्टी प्रत्याशी तय करने में विशेष मायने रखेगा।

Pls clik-पदयात्रा से जुड़ी खबरें

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/bjp-minister-and-religious-leader-satpal-maharaj-could-not-protect-uttarakhand-shrines/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top