Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

बोल गंगा मैया की जय- हरीश के गंगा स्नान से भाजपा-कांग्रेस को लगी ठंड

कुम्भ की उपेक्षा के मुद्दे पर बुधवार को ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी में पूर्व सीएम हरीश रावत ने ‘डुबकी’ लगाने के बाद पूजा की। गंगा जल से स्नान के बाद छींटे छितरा कर कांग्रेस को किया इशारा और भाजपा को चेताया। ।

अविकल उत्त्तराखण्ड

हरिद्वार। गंगा मैया की जय जय व मंत्रोच्चार के बीच हरकी पैड़ी की जलधारा में बाल्टी भर दूध प्रवाहित कर हरीश रावत ने कुम्भ की उपेक्षा पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरा। ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी में गंगा स्नान कर पूर्व सीएम हरीश रावत ने पार्टी संगठन से अलग राह भी पकड़ ली । कुछ समय पहले तक कांग्रेस संगठन के कार्यक्रमों में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के साथ एक मंच पर दिखायी दे रहे हरीश रावत अब एकला चलो की नीति पर चलते हुए विपक्षी धर्म का निर्वाह करते दिख रहे हैं।

Ex cm harish rawat

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत उन्होंने बुधवार को गंगा में डुबकी लगाई। पूजा की और फिर अखाड़ों की ओर रुख किया। दो दिन पहले उन्होंने अपने ट्वीट में कुम्भ को लेकर चिंता जाहिर की थी। जेबें भरने का आरोप लगाते हुए कुम्भ के कार्यों कर तीखी टिप्पणी भी की थी। हालांकि, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पलटवार करते हुए स्पष्ट किया था कि कुम्भ दिव्य व बेदाग होगा।

Ex cm harish rawat

फिलहाल, हरीश रावत की हर की पैड़ी पर डुबकी से यह साफ हो गया कि भाजपा को एकला घेरने के साथ साथ वो कांग्रेस नेतृत्व को भी अपनी अकेले राह पकड़ने वाली गणित का गुणा भाग भी समझाने की कोशिश कर रहे है। 2022 के चुनाव में सामूहिक नेतृत्व से असहमत हरीश रावत चेहरा घोषित करने की बात कह रहे हैं।

पार्टी नेतृत्व ने इस मुद्दे पर अपने पत्ते नही खोले हैं। हरीश रावत की इस गंगा डुबकी से लहरें उठे या नहीं लेकिन सियासत के इन ठंडे छीटों ने भाजपा के साथ कांग्रेस को सर्दी का अहसास जरूर करवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top