Headline
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस

उत्तराखण्ड कांग्रेस ने “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ में झोंकी ताकत

गंगा पूजन कर शुरू किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान. प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मंत्री हरक सिंह, नवप्रभात व शूरवीर सजवाण समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने की शिरकत

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कन्या कुमारी से कश्मीर तक आयोजित ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की सफलता के बाद कांग्रेस पार्टी ने गणतंत्र दिवस से उत्तराखण्ड सहित देशभर में ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ की शुरूआत की गई। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखण्ड प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में हरिद्वार व देहरादून सहित राज्यभर के सभी जिला एवं महानगरों तथा विधानसभा क्षेत्रों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारम्भ किया गया।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय से अभियान का शुभारम्भ करते हुए गांधी पार्क, घण्टाघर होते हुए दर्शनलाल चौक एवं पुनः कांग्रेस भवन तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की यात्रा निकाली गई तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंण्डित जवाहर लाल नेहरू, श्रीमती इन्दिरा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर, हेमवती नन्दन बहुगुणा एवं इन्द्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

मथुरादत्त जोशी ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में गंगा पूजन के साथ हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लोकसभा प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं लोकसभा संयोजक पूर्व मंत्री नवप्रभात भी उपस्थित थे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करण मेहरा ने “हाथ से जोड़ो हाथ अभियान” की शुरुआत माँ गंगा के आशीर्वाद के साथ हरिद्वार से शुरू की।
उन्होंने कहा कि ये यात्रा आपसी सौहार्द, भाईचारे को बढ़ाने के साथ-साथ ज्वलंत मुद्दों को उठाएगी।

गंगा आरती में पूर्व मंत्री नवप्रभात जी, शूरवीर सिंह सजवान, जिला अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, धीरेंद्र प्रताप, राजीव चौधरी , मानवेंद्र सिंह, पुष्पा जोशी , सेवादल से सुंदरी जी, चौधरी बलजीत सिंह , चौधरी करतार सिंह , डॉ प्रदीप शर्मा, सुंदर सिंह मनवाल, अरविंद कुमार शर्मा , दर्शन लाल सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने डोईवाला विधानसभा में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर एक दर्जन से अधिक पार्षद व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के हरिद्वार शहर विधानसभा क्षेत्र एवं लक्सर विधानसभा क्षेत्र में प्रारम्भ किये गये ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ में सैकडों की संख्या में कांग्रेसजनों एवं आम जनता ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top