Headline
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई

उत्तराखंड बनेगा राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में हेलिकॉप्टर से उड़ान भरने वाला पहला राज्य 

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को हेलिकॉप्टर से दी जाएगी रफ्तार

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को हेलिकॉप्टर से रफ्तार दी जाएगी। समय की कमी और राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) के लिए छह सीटर वाले हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

साथ ही उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा, जहां राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में हेलिकॉप्टर उड़ान भरेगा। जीटीसीसी के 10 सदस्य देहरादून पहुंच रहे हैं। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। उनके सड़क मार्ग और हवाई दौरे का रूट प्लान भी तैयार है।

इस संबंध में उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह की ओर से सरकार को पत्र भेजा गया था, जिसमें जीटीसीसी के सदस्यों को राज्य अतिथि का दर्ज देने और पहाड़ी रास्तों पर लगने वाले समय को बचाने के लिए हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने की मांग की गई।

विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने एसोसिएशन की दोनों मांगों को स्वीकार करने की पुष्टि की है। रूट प्लान के अनुसार, 16 नवंबर को जीटीसीसी की टीम देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश के शिवपुरी तक खेल स्थानों का सड़क मार्ग से दौरा करेगी। 17 नवंबर को हेलिकॉप्टर से हल्द्वानी, रुद्रपुर और टिहरी के खेल स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा।

इन सभी स्थानों पर आने-जाने में सिर्फ 15 से 50 मिनट लगेंगे। जीटीसीसी में नैना कुमारी की अध्यक्षता में नौ सदस्यों की कमेटी शामिल है, जो राज्यभर में प्रस्तावित खेल स्थानों का निरीक्षण कर अंतिम अनुमोदन देगी। दो दिन के दौरे के बाद, 18 नवंबर को जीटीसीसी की टीम राष्ट्रीय खेलों के कार्यालय में खेल की तैयारियों की समीक्षा और प्रस्तुति देखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top