Headline
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

उत्तराखंड में तेज धूप और चढ़ते पारे से जल्द मिलेगी राहत, आज से करवट बदल सकता है मौसम

देहरादून। आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड में तेज धूप और चढ़ते पारे से राहत मिलेगी। मंगलवार से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच से छह दिन उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में ओलावृष्टि, तेज हवाएं और वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग,बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ वर्षा होने, बिजली चमकने,ओलावृष्टि व तेज आंधी आ सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का बदला हुआ मिजाज 21 अप्रैल तक बना रह सकता है।

इससे पहले सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहा। तेज धूप ने बेहाल किया। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं दोपहर बाद बादल छाने और हवा चलने से तापमान में कमी आई, लेकिन देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, उधमसिंहनगर आदि मैदानी इलाकों में गर्मी ने बेहाल किया। सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दोपहर तक गर्मी काफी बढ़ गई। इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 26.6 व न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इस तरह पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 39.0 व न्यूनतम तपमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर बाद, चमोली के मंडल, गोरीकुंड, पौड़ी एवं बागेश्वर क्षेत्र में बादल छाये रहे जिससे इन पहाड़ी इलाकों मौसम सुहावना हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार से प्रदेश का मौसम करवट बदल सकता है। जो 21 मई तक बदला हुआ रहेगा।

इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना नहीं है। मंगलवार को पहाड़ के पांच जनपदों में वर्षा, ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्र में 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की इस रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top