Headline
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान

महिलाओं ने दिखाया उत्साह, मतदान में पुरुषों से रही आगे

दूसरे चरण के वोट 28 जुलाई को

अविकल थपलियाल

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में लगभग 68 प्रतिशत मतदाताओं ने 17 हजार से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया। दुर्गम इलाकों से आंकड़े आने के बाद मतदान का यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।
कहीं रिमझिम बारिश व कहीं धूप के बीच मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सीएम समेत प्रदेश के कई नेताओं ने अपने गांव में मतदान किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

गुरुवार की देर रात राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में कुल 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें 63 प्रतिशत पुरुषों ने और 73 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पहले चरण में चारों पदों के लिए कुल 17 हजार से अधिक प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण में 26 लाख मतदाताओं में से लगभग 68 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।

कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 28 जुलाई को वोट डाले जाएंगे।

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के पहले चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। हरिद्वार को छोड़कर राज्य के सभी जनपदों के 49 विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाबलों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पूर्व कांग्रेसी विधायक मनोज रावत

निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रथम चरण में विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों का विवरण –

सदस्य ग्राम पंचायत: 948 पदों पर 2,247 प्रत्याशी।

प्रधान ग्राम पंचायत: 3,393 पदों पर 9,835 प्रत्याशी।

सदस्य क्षेत्र पंचायत: 1,507 पदों पर 5,044 प्रत्याशी।

सदस्य जिला पंचायत: 201 पदों पर 878 प्रत्याशी।

सूचना विभाग के अधिकारी के एस चौहान

सामाजिक कार्यकर्ता इंदर सिंह

देखें,पंचायत चुनाव से जुड़ी खबरें

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/panchayat-elections-cm-dhami-voted-with-his-mother/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/minister-satpal-maharaj-cast-his-vote-in-village-sediakhal/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top