Headline
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई

सत्ता के मद में चूर भाजपा विपक्ष की आवाज दबा रही-कांग्रेस

चुने जनप्रतिनिधि को हटाना लोकतंत्र का अपमान, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटाने पर कांग्रेस ने भाजपा पर किये प्रहार

रजनी भंडारी व बद्रीनाथ से विधायक राजेन्द्र भंडारी जोशीमठ के प्रभावितों के साथ खड़े हैं इसलिए सरकार प्रताड़ित कर रही

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को हटाये जाने के भाजपा सरकार के फैसले का कांग्रेस ने जमकर विरोध किया।

गणतंत्र दिवस के दिन कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पार्टी नेताओं ने प्रदेश सरकार के फैसले पर सवाल उठाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भण्डारी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के मद में चूर होकर विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है।

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को बर्खास्त किये जाने पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों के नेताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा लगातार उन लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है जो लोग मुखरता से भाजपा के गलत कार्यों का विरोध करते हैं। भाजपा कंाग्रेस नेताओं के माध्यम से जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है।

करन माहरा ने कहा कि जिस तरीके से केंद्र की भाजपा विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती आ रही है, उसी प्रकार राज्य में विपक्षी दल के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में भर्ती घोटाले हो रहे हैं, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं हों, अंकिता भण्डारी का मामला हो इन पर भाजपा सरकार चुप्पी साधे हुए है।

करन माहरा ने कहा कि जोशीमठ आपदा में कांग्रेस विधायक लगातार जनता के सुख दुःख में खडे हुए हैं। भाजपा के गलत कार्यो का विरोध कर रहे हैं, इसी के चलते अचानक उनकी धर्मपत्नी रजनी भण्डारी को 25 जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष के पद से हटा दिया जाता है जो बड़ा निंदनीय हैं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने जोशीमठ के प्रभावितों की तरफ ध्यान न देकर एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि व कांग्रेस विधायक की धर्मपत्नी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद से हटाने पर पूरा जोर लगाकर संकीर्ण सोच का परिचय दिया।

गोदियाल ने कहा कि भाजपा में सरकार जो लोग भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार में लिप्त हैं उन पर कार्यवाही न करके, जोशीमठ के लोगो की मदद न करके एक जनप्रतिनिधि को हटाने का काम कर रही है। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी श्रीमती रजनी भंडारी की लडाई सड़क से लेकर सदन तक लडेगी।

फ़ाइल फोटो- नवंबर 2019 में चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पर विजयी कांग्रेस प्रत्याशी रजनी भण्डारी

पत्रकार वार्ता में उपस्थित बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भण्डारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना जांच रिपोर्ट के जानबूझकर जिस तरीके से जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी को उनके पद से हटाने का कुकृत्य किया है, इससे देश में लोकतंत्र कहां बचेगा। राजेन्द्र भण्डारी ने कहा कि हम न्यायालय की शरण में जाकर न्याय की मांग करेंगे।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल, महामंत्री नवीन जोशी, महामंत्री याकूब सिद्दीकी, श्रीमती नजमा खान, अमरजीत सिंह एवं विशाल मौर्य उपस्थित थे।

Pls clik- चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को पद से हटाया

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-shasandistrict-panchayat-president-of-chamoli-rajni-bhandari-was-removed-on-charges-of-irregularities/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top