Headline
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

पुस्तक विमोचन – खंडूड़ी समर्थक सीएम धामी के साथ खड़े नजर आये

बौद्धिक जमावड़े में भगत दा, स्पीकर ऋतु , धामी व खंडूड़ी टीम लिख गयी इक नयी कहानी

अविकल थपलियाल

देहरादून। धर्म-संस्कृति व दर्शन की बौद्धिक जुगाली के बीच नयी राजनीतिक कथा शुरू। हाल ही में कुछ कुछ ऐसा ही हुआ।  एक किताब विमोचन के मौके पर खंडूड़ी टीम सीएम धामी के साथ खड़ी नजर आयी। मौका था पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के सलाहकार रहे प्रकाश सुमन ध्यानी की उपनिषद दर्शन पर लिखी पुस्तक के लोकार्पण का।

सीएम कैम्प कार्यालय में आहूत इस कार्यक्रम में खंडूडी समर्थक चमोली जनपद तक से भी पहुंचे थे। पूर्व सीएम व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सार्थक भाषण से उनके व खंडूड़ी के समर्थकों की जुगलबंदी से राजनीतिक हलकों में विशेष हलचल मच गई।

सीएम धामी, खंडूड़ी की बेटी स्पीकर ऋतु खंडूड़ी  व कोश्यारी के एक साथ मंच शेयर करने से भी भाजपा की अंदरूनी राजनीति में नये समीकरण उभरते दिख रहे हैं

कार्यक्रम में पूर्व सीएम खंडूड़ी के खास रहे स्वर्गीय उमेश अग्रवाल के पुत्र सिद्धार्थ अग्रवाल, गढ़वाल सभा, एक दर्जन से अधिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी, चकराता क्षेत्र के प्रतिनिधि, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र भसीन, प्रो.सक्सेना, सीएम खंडूडी के स्टाफ से जुड़े रहे अधिकारी समेत कई अन्य विशिष्ट जन की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

हाल में मौजूद विशिष्ट श्रोताओं को देखकर सीएम धामी कह गए कि उन्होंने पुस्तक विमोचन के कई कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। लेकिन मैं कह सकता हूँ कि इस समय हाल में प्रदेश की क्रीम मौजूद है।

भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी की पुस्तक विमोचन समारोह में खंडूड़ी टीम की सीएम धामी के  कैम्प कार्यालय में मौजूदगी के बाद भाजपा हलकों में कई निहितार्थ निकाले जा रहे है।

यह बौद्धिक जमावड़ा ठीक ऐसे समय पर हुआ जब विपक्ष सीएम धामी पर गढ़वाल की उपेक्षा का लगातार आरोप चस्पा कर रहा है। केदारनाथ उपचुनाव में इस आरोप के बावजूद भाजपा प्रत्याशी  जीतने में कामयाब रही।

जीत के बाद सीएम धामी ने भी खुलकर क्षेत्रवाद व जातिवादी ताकतों पर हमला किया था। राजनीतिक क्षेत्र में जारी इन सब अफवाहों के बीच पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सीएम धामी, कोश्यारी,ऋतु व खंडूडी समर्थकों का एक मंच पर आना एक नयी कहानी लिख गया।

Pls clik- पुस्तक विमोचन

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/spiritual-intelligence-is-at-the-core-of-india-koshyari/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top