Headline
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत देहरादून में कैंडल मार्च

करण माहरा बोले – अब वोट चोरी बर्दाश्त नहीं होगी

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को राजधानी देहरादून में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से राजपुर रोड, गांधी पार्क होते हुए घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचे।

मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, एआईसीसी सचिव एवं विधायक काज़ी निजामुद्दीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

करण माहरा ने कहा कि बाबा साहब ने जनता को लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोट का अधिकार दिया, लेकिन भाजपा सत्ता के बल पर संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बनाकर और चुनाव आयोग के सहारे इस अधिकार की चोरी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस सड़कों पर उतरकर इस चोरी को हर हाल में रोकेगी।

मार्च में पूर्व मंत्री हिरा सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, नवीन जोशी, जगदीश धीमान, वीरेंद्र पोखरियाल, सुनील जायसवाल, पार्षद ऐतात अहमद, दिनेश कौशल, अमित भंडारी, महेंद्र रावत, संगीता गुप्ता, अर्जुन सोनकर, रॉबिन त्यागी, आनंद सिंह पुंडीर, राजेश पुंडीर, गुल मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top