Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति

फैसला- चंपावत में पुष्कर धामी की धूम, रिकॉर्ड जीत

चंपावत में कांग्रेस की शर्मनाक हार, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी की जमानत जब्त

अविकल उत्तराखंड

चंपावत। कांग्रेस की एक और बुरी हार। यह तो तय था कि सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत में रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे लेकिन कांग्रेस की इतनी बुरी गत होगी यह किसी ने नहीं सोचा था। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी अपनी जमानत भी नहीं बचा पायी।

यूँ तो कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने मतगणना से दो दिन पहले ही यह कहकर चुनावी तस्वीर पहले ही साफ कर दी थी कि चुनाव मैंने लड़ा कांग्रेस ने नहीं। निर्मला के लिए कांग्रेस के दिग्गजों ने कितना पसीना बहाया यह हार के बड़े अंतर से साफ हो रहा है।

ऐतिहासिक जीत के बाद नयी पारी शुरू

गुटीय जंग में उलझी कांग्रेस विधानसभा चुनाव में पहले ही शिकस्त खा चुकी है। चंपावत में शुरू से ही सीएम धामी की जीत पक्की मानी जा रही थी। और आज पहले राउंड से ही भाजपा की बड़ी जीत के संकेत मिलने भी शुरू हो गए थे।

बहरहाल, बीते कुछ दिनों से राजनीति के भंवर में फंसे सीएम धामी की भी अब एक नयी पारी की शुरुआत होने जा रही है। आने वाले निकाय, पंचायत व लोकसभा चुनाव में सरकार की परफार्मेन्स की एक बड़ी भूमिका रहेगी। भाजपा के विघ्न संतोषियों से निपटने की भी भारी चुनौती सामने खड़ी ही है।

चूंकि, खटीमा की हार के बाद पीएम मोदी ने किसी और को सीएम बनाने के बजाय धामी पर ही भरोसा जताया। लिहाजा,चंपावत के रण में विजयी होने के बाद धामी की बैटिंग पर ही सरकार की छवि निर्भर करेगी। भ्र्ष्टाचार,दलाल व माफिया के चंगुल में फंसे  उत्तराखंड को अब बहुत बेहतर की उम्मीद है।

हालांकि, चंपावत उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाकर सरकार को घेरने की कोशिश जरूर की। लेकिन इस आरोप से कांग्रेस के अंदरूनी सच पर पर्दा नहीं पड़ जायेगा। इस शर्मनाक हार के लिए कांग्रेस के दिग्गज किस किस के सिर पर ठीकरा फोड़ेंगे, यह तस्वीर भी जल्द ही साफ हो जाएगी

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 55025 वोट से चंपावत उपचुनाव जीत गए। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3233 वोट मिले। जबकि भाजपा को 58258 । कुल अंतर- 55025 कुल मतदान हुआ 62,898(64 प्रतिशत) । पोस्टल मत-1303

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-virasat-film-samrat-prithviraj-tax-free-in-uttarakhand-cm-declared/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top