Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

सीएम धामी ने सपा नेता के बद्रीनाथ मंदिर पर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

धामी ने ट्वीट कर कहा, यह बयान SIMI और PFI की विचारधारा के वर्चस्व को भी प्रकट करता है

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र भू बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

सीएम ने गुरुवार की देर रात ट्वीट कर कहा कि “महाठगबंधन” के एक सदस्य के रूप में समाजवादी पार्टी के एक नेता द्वारा दिया गया यह बयान कांग्रेस और उसके सहयोगियों की देश व धर्म विरोधी सोच को दर्शाता है।

सीएम ने कहा कि यह विचार इन दलों के अंदर SIMI और PFI की विचारधारा के वर्चस्व को भी प्रकट करता है।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी परिसर व बद्रीनाथ मंदिर पर कही यह बड़ी बात

एजेंसी की खबरों के मुताबिक ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे के मामले पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का एक विवादित बयान चर्चा का सबब बन हुआ है। गइससे पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान सामने आया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर ज्ञानवापी में सर्वे हो रहा है तो देश के सभी मंदिरों का भी सर्वे होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बद्रीनाथ समेत भारत के हिंदू मंदिरों को लेकर भी और भी विवादित बयान दिया है।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बद्रीनाथ मंदिर पहले बौद्ध मठ था। जिसे बाद में मंदिर बना दिया गया। उन्होंने बताया कि 8वीं शताब्दी तक बद्रीनाथ धाम बौद्ध मठ था। इसके बाद आदि शंकराचार्य ने उसे हिन्दू मंदिर बना दिया। अगर एएसआई ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे कर रहा है तो वो जितने भी हिन्दू धार्मिक स्थल हैं, उनकी भी जांच होनी चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि वह गड़े मुर्दे उखाड़ना नहीं चाहते हैं।

इसलिए,आज तक उन्होंने इस मुद्दे को नहीं उठाया। वह हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई-भाई में विश्वास रखते हैं। आपसी भाईचारे और सौहार्द्र में भरोसा रखते हैं और समाज को बांटने में नहीं बल्कि जोड़ने में यकीन रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top