Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

सीएम धामी विपक्षी विधायकों के क्षेत्र के विकास की गति को मापेंगे

सीएम धामी गुरुवार को एक दर्जन विपक्षी विधायकों के साथ बैठ विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

सभी के विकास का प्रधानमंत्री मोदी के मूल मंत्र को लेकर उत्तराखण्ड की सरकार आगे बढ़ रही है।

सरकार सभी का साथ और सबका विकास की सोच के साथ काम कर रही है- सीएम धामी

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। विपक्ष को यह शिकायत थी कि सीएम धामी सिर्फ भाजपा विधायकों से जुड़ी विधानसभाओं के विकास कार्यों की ही समीक्षा कर रहे हैं। और विपक्षी विधायकों के इलाके की अनदेखी कर रहे है।

लेकिन अब गुरुवार की सुबह 11 बजे विपक्षी दल के विधानसभा इलाकों में जारी विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सीएम धामी 20 अप्रैल को सचिवालय के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में एक दर्जन विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में कांग्रेस व निर्दलीय विधायक हिस्सा लेंगे।

विधान सभा क्षेत्र यमुनोत्री, बद्रीनाथ, प्रतापनगर, चकराता, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, मंगलौर, लक्सर, खानपुर एवं हरिद्वार ग्रामीण में गतिमान व लम्बित कार्यों व विकासपरक योजनाओं की प्रगति के लेखे जोखे पर चर्चा की जाएगी।

पहले चरण की इस बैठक में गढ़वाल मंडल से जुड़े विपक्षी विधायकों की शिकायतें व सुझाव सुने जाएंगे। दूसरे चरण में कुमाऊं से जुड़े विपक्षी विधायकों के इलाके की समस्याओं को सुना जाएगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सभी का साथ और सबका विकास की सोच के साथ काम कर रही है। उत्तराखण्ड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाना है। इसके लिए सभी इलाकों का समान भाव से विकास की योजनाएं बन रही हैं। और विकास कार्यों में विपक्षी विधायकों का पूरा सहयोग लिया जाएगा।

गुरुवार को होने वाली समीक्षा बैठक में सभी विधायकों की शिकायतों व सुझाव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। विकास कार्यों में कहीं भी किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी के विकास का प्रधानमंत्री मोदी के मूल मंत्र को लेकर उत्तराखण्ड की सरकार आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top