Headline
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई

कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने पीएम मोदी का हाथ जोड़कर जताया आभार

वीडियो जारी कर पीएम मोदी व सीएम धामी की तारीफ की, मची हलचल

देखें वीडियो

कांग्रेस नेता आर्य व मेहरा पीएम के कुमाऊं दौरे की कर चुके हैं आलोचना

अविकल उत्तराखण्ड

धारचूला। बेशक कांग्रेस के बड़े नेता यशपाल आर्य व करण मेहरा पीएम मोदी के कुमाऊं दौरे को असफल करार दे रहे हों। लेकिन उनकी ही पार्टी व सीमान्त धारचूला से कांग्रेसी विधायक हरीश धामी ने पीएम मोदी व सीएम धामी की शान में कसीदे पढ़ दिए।

धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने पीएम मोदी सीमान्त इलाके के दौरे के लिए हाथ जोड़ कर आभार जताया है। कहा कि आदि कैलाश, पार्वती कुंड व जागेश्वर धाम आने से क्षेत्र का विकास होगा।

यहां जारी वीडियो में हरीश धामी ने कहा कि पीएम मोदी के सीमान्त इलाके में आने से धारचूला ही नहीं वरन प्रदेश के पर्यटन को गति मिलेगी।

देखें वीडियो

यही नहीं, सीमान्त इलाके के रुके विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

इधर, आर्य व मेहरा के पीएम मोदी के दौरे को हवा हवाई बताने के बाद कांग्रेस विधायक हरीश धामी के वीडियो ने पार्टी के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है।

गौरतलब है कि लगभग साल भर पहले कांग्रेस विधायक हरीश धामी के भाजपा में जाने की चर्चा थी। उनका सीएम पुष्कर धामी के लिए धारचूला विधानसभा सीट छोड़ने की अफवाह भी तेजी से उड़ी थी। लेकिन बाद में हरीश धामी ने भाजपा में जाने की खबरों का खंडन कर दिया था।

फिलहाल, कांग्रेस विधायक के मोदी की तारीफ से जुड़े ताजे वीडियो ने प्रदेश की राजनीति को नये सिरे से गर्मा दिया है।

Pls clik-उत्तराखण्ड से लौट कर पीएम मोदी क्या बोले..

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/parvati-kund-and-jageshwar-in-uttarakhand-will-mesmerize-you-definitely-visit-pm-modi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top