Headline
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

एसएसपी नैनीताल व अल्मोड़ा सहित निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग

बेतालघाट फायरिंग व पंचायत चुनाव हिंसा पर भाकपा (माले) का आरोप

देहरादून।
भाकपा (माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने नैनीताल जिले के बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई फायरिंग और हिंसा की घटना पर उत्तराखंड निर्वाचन आयोग की संस्तुतियों को “अपर्याप्त और आधी-अधूरी” करार दिया है। उन्होंने कहा कि भवाली के सीओ प्रमोद साह के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही और बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीस अहमद के निलंबन की संस्तुति मात्र उच्च पदस्थ अफसरों को बचाने का प्रयास है।

मैखुरी ने कहा कि नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुई हिंसा पर किसी कार्रवाई की संस्तुति न करना इस बात का प्रमाण है कि आयोग का उद्देश्य दोषियों को बचाना है। उन्होंने दावा किया कि दोनों घटनाओं की पूरी जिम्मेदारी नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा पर आयद होती है। उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान भी मीणा के दस्तावेजों को लेकर मुख्य न्यायाधीश ने उन पर कठोर टिप्पणी की थी। ऐसे में उन्हें तत्काल पद से हटाकर निलंबित किया जाना चाहिए और कठोर दंडात्मक कार्यवाही होनी चाहिए।

भाकपा (माले) नेता ने अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव के दौरान सामने आए हिंसक वीडियो को भी पुलिस की नाकामी और कानून-व्यवस्था की ध्वस्त स्थिति का प्रमाण बताया। उन्होंने अल्मोड़ा के एसएसपी व जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को भी हटाकर दंडित करने की मांग की।

मैखुरी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को ही मज़ाक करार देते हुए कहा कि शुरुआत से ही उत्तराखंड पंचायत राज अधिनियम की अवहेलना की गई है। इसके लिए निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार और सचिव राहुल गोयल को भी तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top