Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

भाजपा राज में अभिव्यक्ति की आजादी पर लगाया जा रहा पहरा-कांग्रेस

कांग्रेस ने पत्रकार गजेंद्र रावत पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की

भाजपा राज में स्वतंत्र तौर पर अब लिखने-बोलने की भी आजादी नहींः-करन माहरा

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वतंत्र भारत के नागरिकों को देश के संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की आजादी को भी छीनने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों में पत्रकारों, विपक्षी दलों के नेताओं और आमजन को स्वतंत्र तौर पर अब लिखने-बोलने की भी आजादी नहीं रह गई है। हमें संविधान ने अभिव्यक्ति का जो अधिकार दिया है भाजपा सरकारों द्वारा उस पर भी पहरा लगाया जा रहा है ।

आम जनता की बोलने की आजादी छीनने का भी प्रयास किया जा रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र रावत पर जिस प्रकार मुकदमा दर्ज किया गया है यह धामी सरकार की बौखलाहट को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में कुछ भी नहीं कर पाई है तथा आज जनहित में सरकार को चेताने और सरकार से प्रश्न करने वालों पर मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश का संविधान हमें अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार प्रदान करता है तथा जनहित में सरकार की कमियां बताने पर आज जनता की आवाज दबाना पूरी तरह से गलत व निंदनीय है, यह अभिव्यक्ति की आजादी का खुला उल्लंघन है।
श्री करन माहरा ने कहा कि जिस प्रकार उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र रावत द्वारा फेसबुक पर जारी की गई पोस्ट को अपराध बताते हुए भाजपा सरकार के इशारे पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है यह सिद्ध करता है कि भाजपा अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलना चाहती है और सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को सत्ता के बल पर दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी धामी सरकार ने इस प्रकार का कृत्य करते हुए कांग्रेसजनों और आम जनता पर मुकदमा दर्ज करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के इन कुत्सित प्रयासों से निष्पक्ष पत्रकार, कांग्रेसजन और देश की आम जनता डरने वाली नहीं है, जनहित में सरकार से सवाल करना हमारा परम कर्तव्य है कि जो हम पूरी मजबूती और शक्ति के साथ करते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी आम जनता के हित में उठने वाली हर आवाज का समर्थन करती है और करती रहेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने भी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रहरी के रूप में वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र रावत पर सरकार से प्रश्न पूछे जाने और शासन प्रशासन की नाकामियों को मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर करने से विचलित धामी सरकार ने मुकदमा दर्ज करवाया है, यह लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी दलों को मिलते जनसमर्थन और देश में भाजपा की खिसकती जमीन से घबराहट को दर्शाता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार  गजेंद्र सिंह रावत के विरुद्ध मुकद्दमा कायम करने को  प्रेस का गला घोटने का प्रयास व सत्ता का अहंकार करार दिया।

और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हस्तक्षेप कर मुकद्दमा वापस लेने की मांग की है।  धस्माना ने कहा कि अगर  गजेंद्र सिंह रावत का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न करने का प्रयास किया तो कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। 

Pls clik-पत्रकार पर मुकदमा दर्ज

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/attempt-to-tarnish-the-image-of-badrinath-kedarnath-dham-on-social-media/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top