Headline
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

गांव की सरकार में बह रही धन दौलत की ‘गंगा’..कौन बनेगा किंग मेकर ?

बोल चैतू

उत्तराखण्ड में गांव की सरकार को लेकर कवायद जारी है। पहले चरण के मतदान में लगभग 68 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया। एक बार फिर महिलाएं आगे रही। दूसरे चरण का मतदान सोमवार, 28 जुलाई को होगा। और 31 जुलाई को पंचायत प्रतिनिधियों का रिजल्ट सामने आएगा।
अगस्त माह भी राजनीतिक दॄष्टि से गर्म रहेगा। जीते हुए उम्मीदवार।जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख के लिए गोटी बिछाएंगे। खरीद फरोख्त का बाजार गर्म रहेगा।
पंचायत चुनाव में पैसे और शराब का खुलकर खेल हो रहा है। प्रचार जुलूस में वाहनों की संख्या साफ इशारा कर रही है कि कुछ उम्मीदवारों खुल कर खर्चा कर रहे हैं।
पुलिस-प्रशासन हर दिन लाखों की अवैध शराब पकड़ रहा है।  16 करोड़ से अधिक की शराब ,नगदी व मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं।
31 जुलाई के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस व उक्रांद के अलावा कद्दावर निर्दलीय बाजी पलटने की कोशिश में रहेंगे।  गांवों के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से मोटी धनराशि भी प्रत्याशियों के जहन में रहती है।

हरिद्वार जिले में दो साल पहले हुए पंचायत चुनाव में पहली बार भाजपा ने कब्जा किया। यह जीत सीएम धामी की विशेष उपलब्धियों में शुमार की गई। हरिद्वार में भाजपा कभी भी पंचायत चुनाव में नहीं जीत पायी थी।

2024 में हुए मंगलौर व बदरीनाथ उपचुनाव कांग्रेस के लिए खुशखबरी लेकर आया। लेकिन प्रतिष्ठा का मुद्दा बने केदारनाथ उपचुनाव में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भाजपा की जीत ने कांग्रेस के हौसले पस्त किये।

कुछ महीने पूर्व हुए नगर निकाय के चुनाव में भाजपा ने श्रीनगर नगर निगम को छोड़कर अन्य सीटों पर परचम लहराया। कांग्रेस ने कुछ नगर पालिका व नगर पंचायत सीटों पर उल्लेखनीय जीत दर्ज की।

पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही दोनों जगह (शहर व गांव) के मतदाताओं के चुनाव लड़ने को लेकर टंटा झगड़ा होता रहा। यह भी तय है कि चुनाव परिणाम के बाद दोहरे मतदाता का मसला कई विजयी उम्मीदवारों को कोर्ट के चक्कर लगवाएंगे।

फिलहाल, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे पंचायत चुनाव में विभिन्न गुटों में बंटी कांग्रेस शुरू से ही सत्ता के दुरुपयोग का मुद्दा उठा रही है। पंचायत चुनाव के परिणाम एक सीमा तक जीतने वाले दल की फिजां बनाएंगे। इन परिणामों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं के रुझान की भी झलक मिलेगी।

बेहद स्थानीय मुद्दों पर लड़े जा रहे पंचायत चुनाव में दलीय दिग्गज पूरा जोर लगाए हुए हैं। दलों के अंदर एक दूसरे को पटकने की सियासत भी जोरों पर चल रही है। 31 जुलाई को पता चल जाएगा कि किस दल ने गांव की सरकार में बादशाहत कायम की। फिर ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए बहेगी धन दौलत की नदियां..इस जोड़ तोड़ के बीच किस दल का नेता पंचायत चुनाव का किंगमेकर बनेगा..गुरुवार को यह भी पता चल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top