Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

केदारनाथ उपचुनाव-भाजपा ने पार्टी कैडर दावेदार पर खेला दांव

केदारनाथ में आशा नौटियाल व मनोज रावत के बीच होगी टक्कर

भाजपा टिकट से वंचित ऐश्वर्या व कुलदीप खड़ी कर सकते हैं परेशानी

अविकल थपलियाल

देहरादून। बदरीनाथ व मंगलौर उपचुनाव में पार्टी कैडर से अलग व बाहरी प्रत्याशी की हार से सबक लेते हुए भाजपा ने केदारनाथ उपचुनाव में पुरानी कार्यकत्री आशा नौटियाल को टिकट देने में ही भलाई समझी।

पार्टी ने दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की पुत्री ऐश्वर्या रावत के दावे को खारिज करते हुए अपने मूल कैडर को ही नम्बर वन पर रखा।

रविवार को कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज रावत के नाम की घोषणा के बाद भाजपा ने देर रात पूर्व विधायक व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल को टिकट देकर चुनावी जंग को रोचक बना दिया।
  चूंकि, कांग्रेस में टिकट के दावेदारों में बहुत जंग नहीं छिड़ी थी। लेकिन भाजपा में शैलारानी की पुत्री ऐश्वर्या रावत व कुलदीप की दावेदारी ने भाजपा को बेचैन कर दिया था। पूर्व के दो उपचुनाव में निर्दलीय कुलदीप ने करीब 12 हजार मत लेकर सभी को चौंका दिया था। इस बार कुलदीप भाजपा से टिकट मांग रहे थे।

जबकि ऐश्वर्या रावत मां के निधन के बाद केदारनाथ इलाके में जनसम्पर्क में जुटी हुई थी। गौरतलब है कि शैलारानी रावत 2016 में कांग्रेस से बगावत कर  भाजपा में शामिल हुई थी।

बहरहाल, रविवार को केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गयी है। भाजपा के टिकट वितरण के बाद ऐश्वर्या रावत व कुलदीप को मनाना बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

केदारनाथ उपचुनाव का परिणाम दोनों दलों की भविष्य की राजनीति के लिए मुख्य पड़ाव माना जा रहा है। कांग्रेस के मुकाबले भाजपा में नाराजगी व भितरघात की कहानी ज्यादा जोर शोर से उभरने की उम्मीद है।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/kedarnath-by-election-congress-fielded-former-mla-manoj-rawat/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top