Headline
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’

दिल्ली में आज जुटेंगे उत्तराखण्ड कांग्रेस के दिग्गज, राहुल गांधी संग करेंगे मंथन

दिल्ली में आज 11 बजे राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस दिग्गजों से लोकसभा चुनाव की रणनीति पर करेंगे चर्चा

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की आज दिल्ली में पंचायत जुटेगी। दस जनपथ में होने वाली इस बैठक में राहुल गांधी, खड़गे और के सी वेणुगोपाल प्रदेश स्तरीय नेताओं से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे।

इस बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कुछ आवश्यक बदलाव व नयी जिम्मेदारी देने पर भी नेताओं से राय ली जाएगी।

बैठक में केंद्रीय नेताओं का उत्तराखण्ड कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच जारी कलह से हो रहे नुकसान को देखते हुए मिल जुल कर चुनावी समर में भाजपा को शिकस्त देने पर जोर रहेगा।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के जारी महा जनसंपर्क अभियान को देखते हुए कांग्रेस भी चुनावी दृष्टिकोण से अहम रणनीति बनाई जाएगी।

प्रदेश स्तर पर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने वाले जन मुद्दों पर भी व्यापक रणनीति बनाये जाने की संभावना है।

इसके अलावा हाल ही में पूर्व सीएम हरीश रावत, हरक सिंह रावत व विधायक मदन सिंह बिष्ट को मिले सीबीआई नोटिस से उपजे हालात पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

दिल्ली की बैठक में पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रभारी देवेंद्र यादव , यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह , हरक सिंह रावत, करण मेहरा,गणेश गोदियाल समेत लगभग एक दर्जन नेता मौजूद रहेंगे।

राहुल गांधी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक सुबह 11 बजे से दस जनपथ में शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top