Headline
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

दून जिपं की जीत से 2027 में सरकार बनाने का ख्वाब देख रही कांग्रेस

देहरादून की जीत से 2027 में कांग्रेस सरकार का रास्ता होगा आसान : हरीश रावत

कांग्रेस ने पंचायत प्रतिनिधियों का किया  सम्मान

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। कांग्रेस पार्टी ने रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों और नगर निगम पार्षदों सहित सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान किया ।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह मुख्य अतिथि रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देहरादून पंचायत चुनाव की जीत के नायक प्रीतम सिंह रहे, जिन्होंने अपनी कुशल रणनीति और नेतृत्व क्षमता से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संघर्ष ने भाजपा को शिकस्त दी और यह जीत 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत और रणनीति के बल पर कांग्रेस ने देहरादून में जीत दर्ज की।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार पर धांधली के आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस बल और आरक्षण का दुरुपयोग किया गया, फिर भी जनता और कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर और उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह को विजय दिलाने में सफल रही।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य खुशबू गुरुंग, संजय किशोर, विरेन्द्र सिंह रावत, प्रवीण सिंह रावत, केशर सिंह, दीवान सिंह तोमर, अमिता वर्मा, पिंकी रौहिला, विजय लक्ष्मी, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, अर्चना रावत, धनवीर सिंह, बीना चौहान, संजय सिंधवाल, आशा वर्मा, फतह सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि सम्मानित हुए।

समारोह में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव व विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक विक्रम सिंह नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, सूर्यकांत धस्माना, गरिमा दसौनी समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top