Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

आज से पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, कई ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव, ट्रेनों का समय देखकर ही स्टेशन पहुंचे यात्री

देहरादून। वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार सुबह सात बजे देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इससे पहले इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि ट्रेनों का समय देख कर ही स्टेशन पहुंचें। उत्तरी रेलवे, मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रात 10 बजकर 05 मिनट पर निकले वाली उपासना ट्रेन अब नौ बजकर 45 मिनट पर दून से रवाना होगी। जबकि रात 10 बजकर पांच मिनट पर दून से निकलने वाली कुंभ एक्सप्रेस भी नौ बजकर 45 मिनट पर निकलेगी।

दिल्ली से दून पहुंचने वाली जनशताब्दी पांच मिनट पहले पहुंचेगी। यह ट्रेन पहले रात नौ बजकर 15 मिनट पर पहुंचती थी। अब यह ट्रेन नौ बजकर 10 मिनट पर दून पहुंचेगी। देहरादून रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने कहा, वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के चलते दून से देश के अन्य शहरों व अन्य शहरों से दून आने वाली लगभग सभी ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए ट्रेनों की समय सारणी देख कर ही कुछ मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचे।

अधिकतर सीटों पर वेटिंग
दून से चलने वाली यह ट्रेन देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन है। वंदे भारत ट्रेन में चीयर कार यानी कुर्सी यान और एग्जीक्यूटिव चेयर कार कोच हैं। सीट बुकिंग की बात करें तो इस ट्रेन में पहले दिन लगभग सभी सीटें फुल हैं। जबकि पांच में से अधिकतर स्टेशनों के टिकट पर वेटिंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top