Headline
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

विक्की कौशल की द ग्रेट इंडियन फैमिली का गाना साहिबा जारी, अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे बोल

विक्की कौशल ने सिनेमा की दुनिया में हर तरह का किरदार निभाया है, फिर चाहे वह कॉमेडी हो या फिर गंभीर। आखिरी बार अभिनेता को फिल्म जरा हटके जरा बचके में सारा अली खान के साथ देखा गया था। इसके अलावा हाल ही में विक्की कौशल को सरदार उधम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। अब विक्की कौशल एकबार फिर से लोगों के हंसाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेता की आने वाली फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली का साहिबा रिलीज हो गया है और इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

गौरतलब है कि फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना कन्हैया ट्विटर पे आजा पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। अब निर्माताओं ने साहिबा नाम से एक नया गाना जारी किया है, जो फिल्म की मुख्य जोड़ी पर आधारित एक हिट वीडियो है। इस रोमांटिक गाने को संगीत निर्देशक प्रीतम ने संगीत दिया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। दर्शन रावल और अंतरा मित्रा की मधुर आवाज ने गाने की खूबसूरती में चार-चांद लगा दिए हैं।

इस गाने में विक्की लाल सूट में आकर्षक लग रहे हैं और मानुषी सुनहरे रंग की झिलमिलाती ड्रेस में चमक रही हैं। गाने को वैभवी  मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है। विक्की के फैंस को उनकी फिल्म का यह नया गाना काफी पसंद आ रहा है। अभिनेता की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स विक्की के डांस मूव्स की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, विक्की का डांस को बेमिसाल है। दूसरे यूजर ने लिखा, मानुषी और विक्की की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इस फिल्म का गाना कन्हैया ट्विटर पे आजा साझा किया था, जिसमें विक्की कौशल की परफॉर्मेंस और गाने को पॉजिटिव रिस्पांस मिला। फैंस में विक्की और मानुषी की जोड़ी को देखना का एक्साइटमेंट है, जो कि पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करत देखे जाएंगे। यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top