Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

विराट कोहली की आरसीबी का स्टार खिलाड़ी आईपीएल से हुआ बाहर, बीसीसीआई सर्जरी के लिए भेजेगा इंग्लैंड

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 की शुरुआत में ही आरसीबी के खिलाड़ी रजत पाटीदार के चोटिल होने की खबर सामने आई थी। मध्य प्रदेश के इस स्टार क्रिकेटर को चोट की वजह से पूरे आईपीएल से बाहर होना पड़ा। मेडिकल जांच में पाया गया कि रजत पाटीदार को बाईं एड़ी की सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। अब इसको लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई ने कहा है कि वह रजत पाटीदार की सर्जरी का सारा खर्च उठाएगा। इसकी जानकारी एक बीसीसीआई अधिकारी ने दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह बताया गया कि बीसीसीआई रजत पाटीदार को सर्जरी के लिए इंग्लैंड भेजेगा। हालांकि, वह सैंट्रल कांट्रेक्ट लिस्ट में नहीं है, लेकिन वह एक टार्गेटेड खिलाड़ी है। वह यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें बेहतर इलाज मिले। उन्हें कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल किया गया था, लेकिन वह डेब्यू नहीं कर सके थे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने एक स्टेटमेंट में कहा था कि दुर्भाग्य से रजत पाटीदार एड़ी की चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं। हम उम्मीद करेंगे कि रजत जल्दी ठीक हो जाए, हम इस प्रक्रिया में उनका साथ देंगे। बता दें कि रजत पाटीदार वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने साल 2022 में आरसीबी के लिए प्लेऑफ में शानदार शतक जड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top