Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

कार्बेट टाइगर रिजर्व में किया गया वालेंटरी विलेज प्रोटेक्शन फोर्स का गठन, पर्यावरण संरक्षण में मिलेगा अच्छा सहयोग

नैनीताल। कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में मानव-वन्यजीव संघर्ष टालने व ग्रामीणों से सामंजस्य बनाने को वालेंटरी विलेज प्रोटेक्शन फोर्स (वीवीपीएफ) का गठन किया गया है। फोर्स में शामिल आसपास के 130 ग्रामीणों को चरणवद्ध तरीके से सीटीआर वन मित्र और हाथी मित्र के रूप में प्रशिक्षित करेगा। प्रशिक्षण देकर इनके कार्य का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे गांवों में अक्सर हिंसक वन्यजीव आ जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों व विभाग के बीच सामंजस्य बनाते हुए समस्या का समाधान करने के लिए गांव के ही युवाओं को अवैतनिक आधार पर वीवीपीएफ का सदस्य बनाया गया। अवैतनिक रूप से जुड़ने की शर्त के आधार पर ही 130 ग्रामीण इस फोर्स का हिस्सा है।

ऐसे में सीटीआर अब इन्हें वन मित्र के रूप में और अधिक जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। अब इन्हें सांप पकड़ने, बाघ, गुलदार व हाथियों के व्यवहार की पहचान कराने, खुद को सुरक्षित रखते हुए ग्रामीणों को सुरक्षा देने, गांव या सड़क में आए वन्यजीवों को सुरक्षित जंगल में छोड़ने या भगाने में भी पारंगत बनाया जाएगा। साथ ही जरूरत के समय कैमरा ट्रैप लगाने, प्राथमिक उपचार देने, पर्यावरण संरक्षण में भूमिका तय करने के लिए कालागढ़ रेंज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे कि फोर्स के सदस्य और बेहतर कार्य कर सकें।

सीटीआर के निदेशक धीरज पांडे ने बताया कि पहले चरण में फोर्स के 20 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सदस्यों को वर्दी, जूते, टार्च, बैग आदि दिए जा रहे हैं। कालागढ़ में जागरूकता व क्षमता विकास के नाम से प्रशिक्षण होगा। उम्मीद है कि फोर्स से विभाग को वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण में और अच्छा सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top