Headline
प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर
प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर
हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा
हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा
भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी
भारत को मिली 2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी
गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी
गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी
वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी
वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड

 देहरादून- उत्तराखंड में मार्च के तीसरे सप्ताह की शुरुआत मौसम के अचानक बदले मिजाज के साथ हुई। रविवार को राजधानी Dehradun समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड का असर फिर से महसूस होने लगा। दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम के समय बारिश का दौर तेज हो गया, जिसके चलते मौसम पूरी तरह बदल गया।

राज्य के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया। मसूरी, चकराता और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में खास गिरावट देखी गई। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे वहां का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। इसके अलावा हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी क्षेत्र में भी हिमपात हुआ। वहीं मैदानी इलाकों जैसे ऋषिकेश, विकासनगर, मसूरी, रुड़की, हरिद्वार, ज्योतिर्मठ, गोपेश्वर, पीपलकोटी, चमोली, पोखरी में बारिश के साथ मौसम सुहावना हो गया।

बारिश के बाद पहाड़ों की वादियां साफ और सुंदर नजर आईं। मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा और बर्फबारी हुई है, और आने वाले दिनों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

इस बीच बारिश का सकारात्मक असर पर्यावरण पर भी देखने को मिला। बारिश के बाद  देहरादून की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से नीचे आकर 87 दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के कई शहरों में प्रदूषण स्तर में कमी आई, जिससे वातावरण अधिक साफ नजर आया।

वहीं जंगलों में लगी आग की घटनाओं पर भी बारिश ने राहत दी है। हाल के दिनों में वनाग्नि की कई घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन ताजा बारिश के बाद अधिकांश स्थानों पर आग बुझ गई है और फिलहाल किसी भी क्षेत्र में सक्रिय वनाग्नि की सूचना नहीं है।

One thought on “उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड

Leave a Reply to Nolan1996 Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top