Headline
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

कौन बनेगा ईडी का प्रमुख?

यह यक्ष प्रश्न है, जिसका जवाब भी सिर्फ दो लोगों को पता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा अभी किसी को अंदाजा नहीं है कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी का प्रमुख कौन बनेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संजय कुमार मिश्रा का रिटायर होना तय है। वे 31 जुलाई को पद छोड़ेंगे। उससे पहले केंद्र सरकार को ईडी का नाम तय करना है। जब से सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है तब से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं। सबसे पहले तो यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोई आईआरएस अधिकारी ही ईडी प्रमुख बनेगा या कोई आईपीएस और आईएएस भी बन सकता है? इसके बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि क्या किसी रिटायर अधिकारी को भी ईडी बनाया जा सकता है? एक कयास यह भी है कि कोई ईडी नियुक्त होगा या नंबर दो अधिकारी को प्रभार दे दिया जाएगा?

ध्यान रहे संजय मिश्रा से पहले करनैल सिंह काफी समय अतिरिक्त प्रभार में निदेशक रहे थे। राजन कटोच को बीच में हटाए जाने के बाद अगस्त 2015 में करनैल सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था और वे अक्टूबर 2016 तक यानी सवा साल तक अतिरिक्त प्रभार में ईडी चलाते रहे थे। बहरहाल, अब संजय मिश्रा की जगह लेने के लिए तीन आईआरएस अधिकारियों के नाम की चर्चा है। सीबीडीटी के चेयरमैन नितिन गुप्ता, हाल ही में सीबीडीटी के सदस्य बनाए गए प्रवीण कुमार और कुछ समय पहले तक फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट के प्रमुख रहे पंकज मिश्रा का नाम चर्चा में है। इनके अलावा ईडी में रह चुके सीमांचल दास के नाम की भी चर्चा है और एक महिला अधिकारी का नाम भी लिया जा रहा है। सरकार के बहुत करीब रहे एक रिटायर आईपीएस अधिकारी के नाम की भी ईडी निदेशक पद के लिए चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top