Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही यमुनोत्री धाम यात्रा रूट पर हुई एक श्रद्धालु की मौत

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए घोड़े पर रवाना गुजरात के यात्री की सांस संबंधी परेशानी के जूझने के बाद हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा के आगाज के साथ यमुनोत्री धाम यात्रा रूट पर यात्रियों के सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित मरीज की मौत का पहला मामला सामने आया है। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कनक सिंह पुत्र सोबन सिंह उम्र 62 वर्ष जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर घोड़े पर निकले।

भैरो मंदिर के समीप कनक सिंह घोड़े से लघुशंका के लिए उतरे ओर उनके सीने पर दर्द होने के कारण बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें यात्रा अस्पताल जानकी चट्टी पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया की कनक सिंह हृदय संबंधी बाईपास सर्जरी के मरीज थे, जिन्हें हाई एल्टीट्यूड के कारण सांस संबंधी बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top