Headline
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

कनखल थाना क्षेत्र में महिला के प्रेमी ने उसकी बेटी के साथ किया दुष्कर्म, विरोध करने के बजाय मां ने दिया आरोपी का साथ

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महिला के ट्रक चालक प्रेमी ने उसकी ही 10 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। लेकिन हैरत की बात ये है कि मां ने इसका विरोध करने के बजाय आरोपी का साथ दिया। बेटी को मुंह बंद रखने की धमकी दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मां को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी ट्रक चालक प्रेमी फरार है। जिसकी तलाश में टीम दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक, पिरान कलियर के एक गांव निवासी दिहाड़ी मजदूरी करने वाले व्यक्ति की पत्नी का सीमेंट का ट्रक चलाने वाले मदन शर्मा निवासी खेड़ी मुबारिकपुर लक्सर से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला पिछले करीब एक महीने से उसके साथ लिव इन रिलेशन में थी। उसके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी 10 साल की एक बेटी है। सोमवार की देर रात कनखल थाने पहुंचे व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पत्नी विवाद होने के बाद एक माह पहले बटी को साथ लेकर प्रेमी के साथ रहने के लिए चली गई थी।
बेटी को दो दिन पहले वह अपने साथ घर ले गया। बच्ची ने घर पहुंचने के बाद पड़ोसी महिला को आपबीती सुनाई। बताया कि मां के प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस पर मां ने चुप रहने के लिए कहा। पड़ोसी महिला ने बच्ची के पिता को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पिता बेटी को साथ लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया।
थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक और महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को आरोपी का समर्थन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। दो बार बच्ची से दुष्कर्म करने की जानकारी मिली है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top