Headline
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर

ओह माय गॉड 2 से यामी गौतम का पहला लुक जारी, वकील की भूमिका में आई नजर

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में अक्षय भगवान शिव के रोल में नजर आने वाले हैं। अक्षय का लुक सामने आने के बाद से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बहुत बढ़ गई थी। अक्षय और पंकज त्रिपाठी के बाद फिल्म से यामी गौतम का लुक सामने आ गया है। यामी गौतम फिल्म में वकील का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

यामी गौतम के लुक की बात करें तो वह वकील के लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक कोर्ट और व्हाइट शर्ट पहना हुआ है। यामी के चेहरे पर इंटेंस एक्सप्रेशन हैं। उनके किरदार का नाम कामिनि माहेश्वरी है। यामी ने फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए लिखा- मिलिए कामिनी माहेश्वरी से 11 अगस्त को ओएमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने भी यामी गौतम का लुक शेयर किया है। उन्होंने लिखा- सच वही है जो साबित किया जा सके। सच की लड़ाई शुरू होने जा रही है। टीजर जल्द ही रिलीज होगा।

अक्षय कुमार की ओमएमजी 2 रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का क्लैश सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 से होने जा रहा है। ओएमजी 2 और गदर 2 दोनों ही फिल्में मोस्ट अवेटिड हैं। अब देखना होगा बॉक्स ऑफिस पर दोनों में से कौन सी फिल्म बाजी मारने वाली है। ये पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार और सनी देओल की भिड़ंत होने वाली है। इससे पहले भी दोनों की फिल्में एक साथ रिलीज हुईं थीं और दोनों ने ही अच्छा बिजनेस किया था।

ओएमजी 2 की बात करें तो ये इसी नाम से आई फिल्म की सीक्वल है। ओएमजी में अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था और उनके साथ परेश रावल अहम किरदार निभाते नजर आए थे। इस बार अक्षय के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल निभाने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top