Headline
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश

बीते 24 घंटे से केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते आज यात्रा को किया गया स्थगित

देहरादून। केदारनाथ धाम में बीते 24 घंटे से लगातार बर्फबारी हो रही है। वहीं, मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए पुलिस महानिदेशक के आदेश पर आज बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित रहेगी। ऋषिकेश, श्रीनगर से ही यात्रा को रोक दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने यात्रियों से खराब मौसम को देखते हुए सहयोग की अपील की है। वहीं डीपीपी अशोक कुमार आज भी धाम में ही हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि केदारनाथ में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे वहां रहना मुश्किल है। मौसम विभाग ने भी 2 व 3 मई के लिए अलर्ट जारी किया था। ऐसे में बुुधवार को केदारनाथ में रुकना संभव नहीं है और इसलिए बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड में सभी यात्रियों को रोका जाएगा।

ऋषिकेश व श्रीनगर से मंगलवार दोपहर बाद ही यात्रा रोक दी गई है। डीजीपी ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे फिलहाल ऋषिकेश तक आने का प्लान भी न बनाएं। साथ ही जो यात्री श्रीनगर, रुद्रप्रयाग तक ठहरे हुए हैं वे भी 4 मई की सुबह तक केदारनाथ जाने का विचार न करें। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग में भी पुलिस ने हजारों यात्रियों को रोक दिया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को यात्रा का आवागमन बंद करने को कहा है। पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि सीमावर्ती जनपदों से भी यातायात रोका जा रहा है।

सोनप्रयाग से सुबह 6 से सुबह 10.30 बजे तक 9000 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। जबकि 4500 यात्रियों को रोका गया। यात्रियों को पैदल मार्ग के पड़ावों व अन्य स्थानों पर तैनात पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ के जवानों की मौजूदगी में रास्ता पार कराया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सोमवार को तिलवाड़ा से सोनप्रयाग तक नौ हजार यात्री रोके गए थे। इन यात्रियों को सकुशल धाम भेजा गया। मौसम को देखते हुए सोनप्रयाग में यात्रियों की ज्यादा भीड़ न हो, इसके लिए रुद्रप्रयाग से ही यात्रियों से अपने-अपने होटल, लॉज के कमरों में रुकने की अपील की जा रही है। केदारनाथ में आए दिन बर्फबारी हो रही है, जिससे मूलभूत सुविधाएं जुटाने में दिक्कत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top