Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

इन चार जिलों में आज बारिश के साथ तेज गर्जना का यलो अलर्ट जारी

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और तेज गर्जना का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अगले दो-तीन दिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

करीब दस दिन बाद हुई बारिश से भी दून के तापमान में कमी नहीं आई। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच फीसदी अधिक है। इससे पहले बीते बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। तापमान बढ़ने से बीते सप्ताह भर से उमस भरी गर्मी लोगों को खूब सता रही है। बीते अगस्त के आखिरी दिनों से ही प्रदेशभर में मानसून सीजन की बारिश में कमी दर्ज की जाने लगी थी। सितंबर के पहले सप्ताह में बारिश ही नहीं हुई। शुक्रवार को भी शहर के अधिकतर इलाकों में मूसलाधार बारिश तो हुई लेकिन तापमान में कमी नहीं आई।

राजपुर रोड, एस्लेहॉल, प्रिंस चौक, रेलवे स्टेशन, कारगी चौक समेत कई इलाकों में बारिश हुई। लेकिन जीएमएस रोड, सुभाषनगर, क्लेमेंटटाउन आदि जगहों पर पानी की बूंद नहीं बरसी। इसके चलते लोगों को गर्मी ने खूब परेशान किया। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, आने वाले तीन दिनों में दून के तापमान में गर्मी दर्ज की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top