Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति

चार हजार रुपये के लिए युवक की हत्या, शव ठिकाने लगाने के लिए स्कूटर भी किया चोरी

देहरादून। केवल चार हजार रुपये के लिए अमेठी के युवक की उसके तीन साथियों ने सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी थी। तीन दिन तक शव को घर में रखा गया और इसके बाद उसे बिंदाल नदी में लालपुल के नीचे फेंक दिया। शव ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने स्कूटर भी चोरी किया था। इनमें से एक आरोपी स्कूटर चोरी और दूसरा नशा तस्करी में जेल में है। जबकि, तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को लालपुल के नीचे एक युवक का छह से सात दिन पुराना शव बरामद हुआ था।

मृतक के भाई ने शिव कुमार उर्फ बब्बू पुत्र नकछेंद, ग्राम गढा, पोस्ट दुलारी नगर, थाना कमलरौली अमेठी उत्तर प्रदेश के रूप पहचान की। शिव कुमार यहां पर मार्केटिंग का काम करता था। पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इस बीच मोबाइल लोकेशन के आधार पर बृहस्पतिवार को आशीष उर्फ पप्पू निवासी नगर निगम कॉम्प्लेक्स को गिरफ्तार कर लिया। शिव कुमार का मोबाइल आशीष के पास ही था। आशीष ने बताया कि उसकी शिवकुमार से अच्छी दोस्ती थी। गत 25 सितंबर को शिव कुमार उसके साथ आढ़त बाजार में ऋषभ गुप्ता के घर पर गया था। वहां पर शुभम उर्फ खस्ता निवासी लक्खीबाग भी मौजूद था। तीनों ने शराब पी और आपस में बात करने लगे।

आशीष को पता चला कि शिव कुमार के पास चार हजार रुपये हैं। इन्हीं रुपयों को लेने के लिए आशीष जिद करने लगा। इसी बात को लेकर तीनों में झगड़ा हो गया। आरोपियों ने आव देखा न ताव शिव कुमार के सिर पर डंडा मार दिया। इससे शिव कुमार वहीं गिर गया। आरोपियों ने देखा कि शिव कुमार मर चुका है तो वे घबरा गए। आरोपियों ने लाश को ऋषभ के घर पर ही छोड़ दिया। तीन दिनों तक शव वहीं रहा, दुर्गंध आने लगी तो उन्होंने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसके लिए ऋषभ ने एक स्कूटर चोरी कर लिया। गत 27 सितंबर को लाश को कंबल में लपेटकर स्कूटर पर रखा और लालपुल से नीचे गिरा दिया। उनके स्कूटर का आना-जाना भी सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इनमें से ऋषभ गुप्ता को जब पता चला कि पुलिस मामले की छानबीन कर सकती है तो उसने जेल जाने की योजना बना ली। ऋषभ 30 सितंबर की शाम को ही लक्खीबाग चौकी पहुंच गया और उसने स्कूटर चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया। इसके बाद अगले दिन शुभम उर्फ खस्ता भी नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top