Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

आज महिलाएं सामाजिक,आर्थिक,आध्यात्मिक और राजनैतिक रूप से हो रही सशक्त-रेखा आर्या

आज महिलाएं सामाजिक,आर्थिक,आध्यात्मिक और राजनैतिक रूप से हो रही सशक्त-रेखा आर्या

समाज मे बेटियों के प्रति भेदभाव वाली सोच को करना होगा खत्म, तभी एक बेहतर समाज का कर पाएंगे निर्माण-रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पतंजलि विश्वविद्यालय,हरिद्वार में “महिला सशक्तिकरण एवं पोषणयुक्त भविष्य” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,बेटियों को भी बेटो के बराबर हक देने की कही बात

हरिद्वार।आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पतंजलि विश्वविद्यालय,हरिद्वार पहुंचकर “महिला सशक्तिकरण एवं पोषणयुक्त भविष्य” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जहां कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों प्रस्तुत की।

कैबिनेट मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए उन्हें कहा कि आज महिलाओं का सशक्तिकरण होना आवश्यक है।आज महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं बल्कि वह भी उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रही हैं।आज बेटियां हर क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम वैश्विक स्तर पर बढाने का काम कर रही हैं।आज महिलाएं सामाजिक,आर्थिक,आध्यात्मिक और राजनैतिक रूप से सशक्त हो रहीं हैं।कहा कि समाज मे बेटियों के प्रति हमारी जो सोच है उसे खत्म करने की जरूरत है तभी हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकने में सक्षम होंगे।

कहा कि आज हम महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भी मना रहे है।उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि हम सबको उनके विचारों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है और जो मार्ग हमे दिखाए गए हैं उनपर चलने की जरूरत है।आज समाज मे अभी भी पुरुष प्रधान सोच व्याप्त है जिसे की खत्म करने की जरूरत है।प्रकर्ति ने भी बालक व बालिका को समान हक दिए है ऐसे में बालिकाओं के प्रति हमारी भेदभाव वाली सोच को समाप्त करने की नितांत आवश्यकता है।

माननीय प्रधानमंत्री नई ने नई संसद भवन में लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत का विधेयक लाने का काम किया जिसे नारी शक्ति वंदन बिल नाम दिया गया है।कहा कि निश्चित ही आने वाले समय मे हमारी महिलाएं भी लोकसभा व विधानसभा में प्रतिनिधित्व करती हुई नजर आएंगी। साथ ही कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त समाज हैं और जब हम उन्हें सशक्त करेंगे तो वह सशक्त देश व प्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका स्थापित करेंगी।

इस अवसर पर श्रधेय श्री आचार्य बालकृष्ण जी,प्रतिकुलपति श्री महावीर अग्रवाल जी, भारतीय शिक्षक बोर्ड के अध्यक्ष श्री एनपी सिंह जी सहित समस्त शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top