Headline
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

उत्तराखंड के 1500 होमगार्डो पर होगा हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा

देहरादून। हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा उत्तराखंड के 1500 होमगार्डों पर होगा। हिमाचल प्रदेश शासन की ओर से उत्तराखंड शासन से होमगार्डों की मांग की गई है। सभी होमगार्ड आठ नवंबर को हिमाचल के लिए रवाना हो जाएंगे। 13 को सभी की वापसी होगी। चुनाव में ड्यूटी लगने वाले सभी होमगार्डों को इसके लिए सूचित किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए हिमाचल प्रदेश शासन की ओर से उत्तराखंड शासन से पत्राचार कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्डों की मांग की गई थी। इस पर उत्तराखंड शासन ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव के लिए 1500 होमगार्डों को भेजने की अनुमति प्रदान की है। प्रदेश के सात जिलों से ये होमगार्ड आठ नवंबर को हिमाचल प्रदेश के लिए देहरादून और हरिद्वार से रवाना होंगे। इसके लिए सभी होमगार्डों को नोटिस जारी कर सूचना दी गई है। डिप्टी कमांडर जनरल होमगार्ड राजी बलोनी की ओर से सात जिलों के जिला होमगार्ड कमांडेंट को आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश में साफ कहा गया है कि जिन होमगार्डों की ड्यूटी चुनाव के लिए लगाई गई है, वे आठ नवंबर को हरिद्वार और देहरादून निर्धारित स्थान पर पहुंचे। यहां से वह हिमाचल प्रदेश की बस से रवाना होंगे। आदेश जारी किए हैं लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश से 1500 होमगार्ड जिन हिमाचल प्रदेश की सरकारी बसों में जाएंगे। उनके लिए सभी बसों में फर्स्ट एड किट भी होगी। किट में बुखार, दर्द निवारक, शुगर, ब्लड शुगर, हार्ट, संक्रमण सर्दी, जुकाम आदि की दवाएं होंगी ताकि रास्ते में किसी कोई तकलीफ हो तो उसे समय पर दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इन जिलों से जाएंगे होमगार्ड

देहरादून-             350
उत्तरकाशी-          200
टिहरी-                 200
हरिद्वार-               350
पौड़ी-                  100
नैनीताल-             150
ऊधमसिंह नगर-  150

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए हरिद्वार से भी होमगार्ड जाएंगे। जिन होमगार्डों की ड्यूटी लगी है, उन्हें कंपनी कमांडरों की ओर से अवगत करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top