Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

उत्तराखंड कोरोना मुक्त हुआ,स्वास्थ्य मंत्री ने जाहिर की खुशी

देहरादून।उत्तराखंड से राहत भरी खबर सामने आई है।पिछले तीन साल से देश-दुनिया कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है, लेकिन पिछले एक सप्ताह में उत्तराखंड में कोई भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है और साथ प्रदेश में फिलहाल कोई भी एक्टिव केस नहीं है। ऐसे में उत्तराखंड कोरोना मुक्त हो चुका है। जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने खुशी जाहिर की है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर अधिकारियों को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए सरकार की ओर से दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसका नतीजा है कि प्रदेश में एक सप्ताह से कोरोना का नया संक्रमित नहीं मिला है। अब एक भी सक्रिय मामला नहीं है। वहीं अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में कोरोना सैंपलों की जांच लगातार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2023 के अब तक राज्य में कोविड संक्रमण के मात्र 78 मामले सामने आए। विभागीय सक्रियता व लोगों की जागरूकता के चलते तीन साल बाद प्रदेश भर में सक्रिय मामले शून्य हुए हैं। प्रदेश में भले ही कोरोना के सक्रिय मामले नहीं हैं, इसके बावजूद कोरोना को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशों का पालन जरूरी है। संक्रमण की रोकथाम के लिए अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में कोरोना की जांच जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top